spot_img

पति निकला बेवफा, फिर पत्नी ने किया ऐसा सौदा कि…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : फिल्म जुदाई याद है न, जिसमें पत्नी ने अपने पति का दो करोड़ रुपये में किया था सौदा। फिल्म में पत्नी ने पति को सौंप दिया था उसको चाहने वाली लड़की को। लेकिन रुपहले परदे की यह अजीबोगरीब कहानी रियल जिंदगी में भी होगी, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। पर यह चौंकाने वाला मामला असल में भी हुआ है, जिसमें एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये में उसकी प्रेमिका को सौंप दिया।

बेटी ने फैमिली कोर्ट में की थी शिकायत

यह मामला तब सामने आया जब फैमिली कोर्ट में एक शिकायत आई। इसमें एक किशोरी ने अपने पिता का उनके महिला कर्मचारी के साथ अफेयर की शिकायत की गई। इस कारण उसके घर में झगड़े होते थे और उसे पढ़ाई में परेशानी की बात कही गई। मां-बाप के रोज की किचकिच से तंग आकर ही नाबालिग बेटी ने इसकी शिकायत की।

इसके बाद कोर्ट ने माता-पिता को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। तब बात का खुलासा हुआ कि पत्नी ने डेढ़ करोड़ लेकर अपने पति को उसकी प्रेमिका को सौंप दिया है। काउंसिलिंग में पता चला कि प्रेमिका पुरुष से उम्र में भी बड़ी है। वहीं पुरुष भी अपनी प्रेमिका के साथ ही रहना चाहता था, लेकिन पत्नी को इस बात पर आपत्ति थी। कई बार काउंसलिंग हुई। फिर निकाला गया समस्या का हल।

इसे भी पढ़ें : खेत से मिला युवती का शव, 12 January को थी शादी

पति और पत्नी की काउंसिलिंग के बाद निकाला गया हल

नाबालिग की मां ने अपने पति को उनकी प्रेमिका को सौंपने के एवज में एक फ्लैट और 27 लाख रुपए की मांग रखी, जिस पर प्रेमिका राजी हो गई। पत्नी ने बाद में कहा कि काफी प्रयास के बाद भी हमारी शादीशुदा जिंदगी पटरी पर नहीं आ रही थी। बेटी के भविष्य को देखते हुए मुझे मजबूरी में यह फैसला लेना पड़ा। यह पूरा वाकया हुआ है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में।

इसे भी पढ़ें : किशोरगंज बवाल : राम सिंह हिरासत में, भैरव सिंह की हो रही ताबड़तोड़ खोज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...