spot_img
spot_img
spot_img

गांव मजबूत होगा, तभी राज्य मजबूत होगा : CM Hemant Soren

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: गांव को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। गांव मजबूत होगा तभी पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य मजबूत होगा। आप सभी पदाधिकारी राज्य की जड़ों में कार्य करने वाले लोग हैं। सरकार की सभी योजनाओं को विकास की राह में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आप जहां काम करें, वहां अपने काम की बदौलत अपनी अमिट छाप छोड़ें। आप सभी पदाधिकारी सरकार के अभिन्न अंग हैं। आप हमारी आंख, कान और नाक बनकर काम करते हैं। राज्य के सर्वांगीण विकास में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों का मन और विश्वास जीतकर ही सभी योजनाओं का सफल संचालन कर सकेंगे। यह बातें CM Hemant Soren ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय के सभागार में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित प्रशासनिक क्षमता विकास पर संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

राज्य को बेहतर दिशा देने में अपनी अहम भूमिका निभाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य अन्य राज्यों से काफी अलग है। हमारे राज्य में 5 प्रमंडल हैं। पांचों प्रमंडलों में कुछ-कुछ विविधताएं हैं। झारखंड आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक बहुल राज्य है। हमें इस राज्य के अलग-अलग भौगोलिक वातावरण तथा भाषा, संस्कृति के अनुसार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आप सभी पदाधिकारी यहां की स्थानीय भाषा की जानकारी रखें। भाषा की जानकारी के अभाव में बिचौलिया हावी न हो, इसका ख्याल रखें। सर्वजन पेंशन योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले, यह सुनिश्चित करें।

गरीबों की समृद्धि और खुशहाली पर ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसान, मजदूर तथा जरूरतमंदों के प्रति हमारी सरकार की संवेदनाएं हैं। सरकार की छोटी-छोटी योजनाओं का संभ्रांत लोगों पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है। सरकार की योजनाएं गरीब, मजदूर तथा किसान वर्ग के लोगों को ही प्रभावित करती हैं। ऐसे वर्गों के लोगों को समृद्धि और खुशहाली की ओर दिशा देना आपकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के साथ आप बाबू साहब वाला रिश्ता न रखें। आप अपने पद का दुरुपयोग कर गलती नहीं कर सकते हैं, क्योंकि सभी कड़ियां एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। बड़ी जिम्मेदारियां सीमित लोगों के भरोसे नहीं चल सकती हैं।

अलग पहचान बना रहे नौजवान

सीएम ने कहा कि हमारे राज्य के नौजवान सभी क्षेत्रों में राज्य को नई दिशा देने में लगे हैं। सीमित संसाधन तथा अभाव के बावजूद हमारे राज्य के बच्चों ने देश और दुनिया में खेल के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है। राज्य के बच्चे तीरंदाजी, हॉकी, क्रिकेट सहित अन्य खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज यहां के बच्चे दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी अब हम पीछे नहीं हैं। इस बार यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में हमारे 25 बच्चों ने एक साथ सफलता पाई है। हम अब शिक्षा के क्षेत्र में अन्य राज्यों से आगे निकल रहे हैं। हमारी सरकार विभिन्न तरह के रोजगार सृजन की योजना, सरकारी नियुक्ति, खेल पॉलिसी इत्यादि सहित सभी क्षेत्रों के कड़ियों को एक साथ जोड़ने पर काम कर रही है।

आलमगीर आलम ने की सराहना

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल के दौरान वर्ष 2020 में नियुक्त इन सभी पदाधिकारियों द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में इनके कार्यशैली की सराहना की।

आम जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहें

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभागार में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आप सभी पर ईश्वर का वरदान है कि आप जन सेवा के कार्यों के लिए नियुक्त हुए हैं। ईश्वरीय वरदान का अपमान न हो, इसका ध्यान रखें। अपने पद का उपयोग कर दूसरे को परेशान कतई न करें। आम जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दीं।

इन पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (डुमरी प्रखंड) एकता वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (गुड़ाबांधा प्रखंड) स्मिता नगेशिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बरही प्रखंड) क्रिस्टीना रिचा इंदवार, कार्यपालक दंडाधिकारी (गढ़वा) अशोक कुमार भारती ने अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रभाव के समय परिस्थितियों के बावजूद आम जनता को जागरूक करते हुए किए  गए विकास कार्य, अनुभव एवं सुझाव से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इनकी रही मौजूदगी

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. मनीष रंजन, वर्ष 2020 में नियुक्त झारखंड प्रशासनिक सेवा के सभी पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें

इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट को दाल चावल मानते हैं रणबीर कपूर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : पति कहता है देह व्यापार करो, रुपए कमाकर दो, देखें फिर आगे क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : शादी के सातवें दिन बाद ही बाजार से भाग गई दुल्हन, देखें…

इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

इसे भी पढ़ें : किसी ने सोचा तक नहीं था, मां-बेटी यह दिन दिखायेगी…

इसे भी पढ़ें : मना किया चुनाव लड़ने, नहीं माना तो ठोक डाला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर लिस्ट से एक भी पात्र भारतीय का नाम नहीं कटेगा…

Dumka : आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर...

नेमरा से संसद तक, संघर्ष की गाथा को मिला पद्म भूषण…

Shibu Soren Padma Bhushan : यह सिर्फ एक सम्मान...

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...