spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : कार बनाने वाली कंपनियों को अब क्रैश टेस्ट के लिए गाड़ियों को Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) में भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका इंतजाम कर दिया। भारत के पास जल्द ही अपनी सुरक्षा एजेंसी होगी। नाम होगा भारत एनसीएपी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुष्टि की है कि गाड़ियों के लिए नई सुरक्षा एजेंसी को मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में एक अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इस बारे में एलान किया है। उन्होंने लिखा, “मैंने अब भारत एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) शुरू करने के लिए जीएसआर अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी है, जिसमें भारत में ऑटोमोबाइल को क्रैश टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी।”

गडकरी ने कहा, “भारत-एनसीएपी एक उपभोक्ता-केंद्रित मंच के रूप में काम करेगा, जिससे ग्राहक सुरक्षित वाहनों के निर्माण के लिए भारत में ओईएम के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए अपनी स्टार-रेटिंग के आधार पर सुरक्षित कारों का विकल्प चुन सकेंगे। क्रैश टेस्ट के आधार पर भारतीय कारों की स्टार रेटिंग न सिर्फ कारों में संरचनात्मक और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बल्कि भारतीय ऑटोमोबाइल की निर्यात-योग्यता को बढ़ाने के लिए भी बेहद जरूरी है।”

गडकरी की घोषणा पहले की रिपोर्टों की पुष्टि करती है कि भारत का अपना वाहन सुरक्षा रेटिंग कार्यक्रम होगा। फिलहाल भारत में बनी कारों को सुरक्षा जांच के लिए ग्लोबल एनसीएपी भेजा जाता है। गडकरी ने कहा कि टेस्टिंग प्रोटोकॉल ग्लोबल क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल के जैसा ही होगा। क्रैश टेस्ट मौजूदा भारतीय नियमों को ध्यान में रखेंगे, जिससे कार निर्माता अपने वाहनों की टेस्टिंग भारत की इन-हाउस टेस्टिंग सुविधाओं में कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने फाइल किया नॉमिनेशन, ये दिग्ग्ज नेता बने प्रस्तावक

इसे भी पढ़ें : मना किया चुनाव लड़ने, नहीं माना तो ठोक डाला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: