“कॉफी विद SDM” में शामिल हुये ग्रामीण प्रहरी, बोले- 30 साल में पहली बार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में सदर SDM संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद SDM” के तहत बुधवार को चौकीदार-दफादारों यानी ग्रामीण प्रहरियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल कार्यालय सभागार में हुये इस कार्यक्रम में गढ़वा और डंडा प्रखंड के 35 महिला एवं पुरुष चौकीदार शामिल हुये। बैठक में गांव स्तर पर कानून-व्यवस्था, सूचना तंत्र को मजबूत करने और अफवाहों पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कई पुराने चौकीदार भावुक हो गये। उनका कहना था कि 30 साल की सेवा में पहली बार किसी SDM ने उन्हें सीधे बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी हैं।

नये चौकीदारों के प्रशिक्षण की मांग

बैठक में बताया गया कि अनुमंडल क्षेत्र में हाल ही में 90 नये चौकीदारों की नियुक्ति हुई है, जो फिलहाल परिवीक्षाधीन अवधि में हैं। ग्रामीण प्रहरियों ने इनके लिए कार्य संबंधी प्रशिक्षण की मांग उठाई। साथ ही छुट्टी, हाजिरी और कार्य संस्कृति से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को भी प्रशासन के सामने रखा गया। बैठक में मौजूद सफी आलम और प्रशिक्षु उपसमाहर्ताओं ने चौकीदारों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं और विभागीय नियमों की जानकारी दी।

SDM संजय कुमार ने कहा कि चौकीदार-दफादार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के “आंख और कान” हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को भविष्य में सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम में कांति कुमारी, रामी नाग, रेखा कुमारी, मनीष कुमार, मिथिलेश सिंह, विकेश यादव, अली बख्श अंसारी, हरिचरण राम और गिरधर गोपाल यादव समेत कई ग्रामीण प्रहरियों ने अपनी बातें रखीं। SDM ने सभी जायज समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग…

इसे भी पढ़ें : होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां… देखें

इसे भी पढ़ें : 19 बरस की स्वाति की गोद भी सूनी हुई और कोख भी उजड़ गई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, फटाफट पढ़ें अपडेट…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल बड़ा सरेंडर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...