Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में अवैध देह व्यापार के कथित नेटवर्क का खुलासा किया है। कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित सिंधु चौक के पास होटल यमुना पैलेस में छापेमारी कर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम का गठन कर होटल में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से तीन युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से होटल मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी में क्या मिला
पुलिस ने होटल से—
- 6 मोबाइल फोन
- 2 कंडोम पैकेट
- 7 कंडोम के खाली खोखे
- आगंतुक रजिस्टर बरामद किया है।
कई धाराओं में केस दर्ज
इस मामले में कोर्रा थाना कांड संख्या 82/26 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमन कुमार ने पहले ही साफ किया था कि जिले में अवैध धंधा, नशा कारोबार और देह व्यापार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस का कहना है कि जिलेभर में ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
इसे भी पढ़ें : 19 बरस की स्वाति की गोद भी सूनी हुई और कोख भी उजड़ गई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, फटाफट पढ़ें अपडेट…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल बड़ा सरेंडर…
इसे भी पढ़ें : बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP अधिकारियों का तबादला
इसे भी पढ़ें : ताऊ ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, फिर…






