झारखंड सरकार और XLRI के बीच MOU, राज्य में बनेगा अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और XLRI – Xavier School of Management के बीच स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना और वन-आधारित एवं सर्कुलर इकॉनमी अवसरों के अध्ययन को लेकर रणनीतिक एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।

CM हेमंत सोरेन की पहल को मिली नई दिशा

इस पहल को CM हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच से जोड़ते हुये उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि राज्य में उद्यमिता और नवाचार को मजबूत करने के लिए पेशेवर एवं संस्थागत मंच तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि XLRI के सहयोग से स्टार्टअप्स को नई पहचान और विस्तार मिलेगा।

वन और सर्कुलर इकॉनमी पर होगा विशेष फोकस

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अबूबक्कर सिद्दीकी ने कहा कि झारखंड के वन संसाधन, कृषि क्षमता और सर्कुलर इकॉनमी आधारित मॉडल सतत विकास और रोजगार के बड़े अवसर पैदा कर सकते हैं। अध्ययन के जरिये गैर-काष्ठ वन उत्पाद, एग्रो-प्रोसेसिंग, रिसाइक्लिंग और वेस्ट-टू-वेल्थ जैसे क्षेत्रों में नये उद्यमों की संभावनायें तलाश की जायेंगी।

स्टार्टअप्स को मिलेगा व्यापक सहयोग

प्रस्तावित इन्क्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, उद्यमिता प्रशिक्षण, निवेशकों से संपर्क, बाजार उपलब्धता और सीड फंडिंग जैसी सुविधायें देगा। यह सेंटर विनिर्माण, माइनिंग टेक्नोलॉजी, एग्री-बिजनेस, स्वच्छ ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और वन-आधारित उत्पादों जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम में संजय पात्रो, रघुराम टाटा और कल्याण भास्कर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविद मौजूद रहे। वहीं MOU पर हस्ताक्षर वरुण रंजन की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें : SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

इसे भी पढ़ें : अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

इसे भी पढ़ें : झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च

इसे भी पढ़ें : मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह से लाखों की चोरी, कौन पकड़ाया… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...

झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च

Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित CSR कॉन्क्लेव 2026...