चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा संस्थान मंदिर परिसर में 21 मई से महंत फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं और भक्तों में खास उत्साह देखा जा रहा है। भक्तों के अनुसार फलाहारी बाबा का जीवन तप, साधना और भक्ति को समर्पित था। कहा जाता है कि उन्होंने जीवनभर कभी अनाज ग्रहण नहीं किया और दिन में केवल एक बार आलू का सेवन करते थे। बाकी समय वे भगवान श्रीराम और माता सीता की भक्ति व साधना में लीन रहते थे।

कई मंदिरों के निर्माण में निभाई अहम भूमिका

बताया जाता है कि बाबा ने इटखोरी भद्रकाली मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों के विकास और मंदिर निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने अपने भक्त आनंद चंद्रवंशी के साथ मिलकर हनुमंत सेवा संस्थान परिसर के विभिन्न मंदिरों के निर्माण कार्यों का मार्गदर्शन भी किया। संस्थान से जुड़े कुमार राहुल ने बताया कि बैकुंठ उत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, हवन, धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया जायेगा। उत्सव में चौपारण, इटखोरी, बरही और कोडरमा समेत कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं का मानना है कि फलाहारी बाबा का जीवन सेवा, त्याग और सनातन संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक था, जिसकी प्रेरणा आज भी लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च

इसे भी पढ़ें : मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह से लाखों की चोरी, कौन पकड़ाया… जानें

इसे भी पढ़ें : चौपारण में ये दो वारंटी गिरफ्तार 

इसे भी पढ़ें : “कॉफी विद SDM” में शामिल हुये ग्रामीण प्रहरी, बोले- 30 साल में पहली बार…

इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...

झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च

Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित CSR कॉन्क्लेव 2026...