Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाये हैं। संघ ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिरिडीह (दक्षिण) के कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम पर गंभीर अनियमितता, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाये हैं। शिकायत पत्र में आरोप है कि डुमरी क्षेत्र के 11KV गोमिया फीडर कार्य, ताराटांड़ सब स्टेशन से निजी फैक्ट्री को डेडिकेटेड फीडर देने, लाइन शिफ्टिंग कार्य और उपभोक्ता संख्या JMB1493 से जुड़े मामलों में अनियमितता और अवैध वसूली की गई है।
“बिना पैसे काम नहीं होता” का आरोप
संघ का कहना है कि आम उपभोक्ताओं के कार्य बिना अवैध राशि दिये नहीं किये जा रहे हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी हो रही है। साथ ही अधिकारी पर नियमित रूप से कार्यालय में अनुपस्थित रहने का भी आरोप लगाया गया है। अजय राय ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाये, ताकि विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।
इसे भी पढ़ें : होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां… देखें
इसे भी पढ़ें : 19 बरस की स्वाति की गोद भी सूनी हुई और कोख भी उजड़ गई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, फटाफट पढ़ें अपडेट…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल बड़ा सरेंडर…
इसे भी पढ़ें : बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP अधिकारियों का तबादला






