झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, फटाफट पढ़ें अपडेट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 21 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना जताते हुये येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, धनबाद, हजारीबाग और कोडरमा जैसे जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

गर्मी से मिल सकती है राहत

पिछले कुछ दिनों से राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। ऐसे में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 21 से 25 मई तक पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी रहने की संभावना है, ऐसे में मौसम कभी भी तेजी से बदल सकता है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल बड़ा सरेंडर…

इसे भी पढ़ें : बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP अधिकारियों का तबादला

इसे भी पढ़ें : ताऊ ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, फिर…

इसे भी पढ़ें : CM के एक ट्वीट ने बदल डाली गौरी की जिंदगी… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : ‘मुर्दा’ समझकर जिसे दफनाया, वह लौटा घर, सभी दंग…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...

झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च

Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित CSR कॉन्क्लेव 2026...

मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह से लाखों की चोरी, कौन पकड़ाया… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के मैथन मैरेज हॉल में शादी...

चौपारण में ये दो वारंटी गिरफ्तार 

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना पुलिस ने फरार वारंटियों...