झारखंड में कल बड़ा सरेंडर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सारंडा जंगल में सक्रिय महिला नक्सलियों समेत दो दर्जन से अधिक उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने हथियार डाल दिये हैं। इसे झारखंड के नक्सल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक सरेंडर माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते से जुड़े बताये जा रहे हैं। मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है और वह लंबे समय से सारंडा इलाके में नक्सली गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा है।

महिला नक्सलियों समेत कई इनामी उग्रवादी शामिल

खुफिया एजेंसियों के अनुसार सरेंडर करने वालों में कई हार्डकोर महिला नक्सली और एक से 10 लाख रुपये तक के इनामी उग्रवादी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने एलएमजी, राइफल समेत करीब एक दर्जन हथियार भी सुरक्षा बलों को सौंपे हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में सभी नक्सली विधिवत आत्मसमर्पण करेंगे। इस दौरान DGP समेत कोल्हान क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि सारंडा क्षेत्र में आधिकारिक तौर पर 45 से 50 नक्सली सक्रिय थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के सरेंडर से संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है।

ओपन जेल में मिलेगी रहने की सुविधा

झारखंड सरकार की नई सरेंडर पॉलिसी के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सामान्य जेल की बजाय हजारीबाग ओपन जेल में रखा जायेगा। यहां उन्हें परिवार के साथ रहने, कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ने की सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP अधिकारियों का तबादला

इसे भी पढ़ें : ताऊ ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, फिर…

इसे भी पढ़ें : CM के एक ट्वीट ने बदल डाली गौरी की जिंदगी… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : ‘मुर्दा’ समझकर जिसे दफनाया, वह लौटा घर, सभी दंग…

इसे भी पढ़ें : IRCTC शुरू करेगा नेपाल दर्शन यात्रा का विशेष पैकेज, क्या-क्या शामिल… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...

झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च

Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित CSR कॉन्क्लेव 2026...

मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह से लाखों की चोरी, कौन पकड़ाया… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के मैथन मैरेज हॉल में शादी...

चौपारण में ये दो वारंटी गिरफ्तार 

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना पुलिस ने फरार वारंटियों...