Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग शहर से महज एक किलोमीटर दूर लोसिंघना की सड़कें जैसे एक मां की कराह सुन रही हैं। केरेडारी के पचड़ा गांव से आई 19 साल स्वाति कुमारी की आंखों में भी कभी सपनों की वही चमक थी, जो हर पहली बार मां बनने वाली स्त्री की पलकों पर झिलमिलाती है। घर वाले भी खुश थे—सोच रहे थे कि इस बार आंगन में नन्हें कदमों की आहट गूंजेगी। लेकिन किसे पता था कि “जीवन अनमोल” नाम का नर्सिंग होम उस परिवार के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा मातम लिखने जा रहा है।
12 तारीख को स्वाति कुमारी, पति पंकज पासवान, को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने भरोसे की ऐसी मीठी चाशनी घोली कि गरीब परिवार अपनी पूरी उम्मीद लेकर ऑपरेशन थिएटर के बाहर बैठ गया। मगर अंदर जिंदगी और मौत के बीच ऐसा खेल शुरू हुआ, जिसने सबकुछ उजाड़ दिया। कहा जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान स्वाति की हालत बिगड़ने लगी। खून लगातार बहता रहा, लेकिन न ICU की मुकम्मल व्यवस्था थी, न गंभीर हालत संभालने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर। अस्पताल की चमचमाती दीवारें और बड़े-बड़े बोर्ड उस वक्त बेजान साबित हुये, जब एक मां जिंदगी की डोर पकड़कर तड़प रही थी। लगातार ब्लीडिंग रोकने के लिए उसकी बच्चेदानी निकालनी पड़ी।
हालात जब हाथ से निकल गये, तब आनन-फानन में स्वाति को रांची रेफर कर दिया गया। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार की पहली किलकारी हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थी। नवजात ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जीवन अनमोल नर्सिंग होम में बड़े-बड़े बोर्डों पर दर्जनों डॉक्टरों के नाम तो लिखे हैं, लेकिन कौन डॉक्टर कब बैठता है, इसकी साफ जानकारी कहीं नहीं मिलती। इलाके में चर्चा है कि नाम और चमक-दमक के सहारे मरीजों को भरोसे के जाल में फंसाया जाता है। अस्पताल की साफ-सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी पहले से सवाल उठते रहे हैं।
अब इस पूरे मामले में सबसे सनसनीखेज चर्चा ₹2 लाख 20 हजार में “मामला मैनेज” करने की हो रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हजारीबाग की गलियों में यह फुसफुसाहट अब खुली चर्चा बन चुकी है। लोग कह रहे हैं, अगर यह सच है, तो फिर यह सिर्फ लापरवाही नहीं, इंसानियत की खुली नीलामी है। सुनें क्या बोले हजारीबाग के सिविल सर्जन
इसे भी पढ़ें : होटल में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम, फटाफट पढ़ें अपडेट…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल बड़ा सरेंडर…
इसे भी पढ़ें : बड़ा फेरबदल, 5 IPS और 8 DSP अधिकारियों का तबादला
इसे भी पढ़ें : ताऊ ने नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार, फिर…






