अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सात दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार दक्षिणी यूपी और उत्तरी मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट लागू है।

47 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

IMD के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी असामान्य गर्मी दर्ज की जा रही है। IMD के अनुसार रेड अलर्ट अत्यधिक खतरनाक स्थिति को दर्शाता है। इस दौरान लू, डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

गर्मी बढ़ने की बड़ी वजह

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान के थार रेगिस्तान से आने वाली गर्म और शुष्क हवायें उत्तर भारत में तापमान बढ़ा रही हैं। वहीं मानसून अभी दूर होने के कारण नमी नहीं बढ़ पा रही है, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्मी बनी हुई है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अधिक पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने और सिर ढककर बाहर निकलने की अपील की है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। चक्कर, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

इसे भी पढ़ें : चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

इसे भी पढ़ें : झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च

इसे भी पढ़ें : मैथन मैरेज हॉल में शादी समारोह से लाखों की चोरी, कौन पकड़ाया… जानें

इसे भी पढ़ें : चौपारण में ये दो वारंटी गिरफ्तार 

इसे भी पढ़ें : “कॉफी विद SDM” में शामिल हुये ग्रामीण प्रहरी, बोले- 30 साल में पहली बार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...

झारखंड में CSR फंड की होगी मॉनिटरिंग, प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर खर्च

Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित CSR कॉन्क्लेव 2026...