spot_img
spot_img
spot_img

जिंदगी के लिए लड़ रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का वीडियो हुआ वायरल…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश के जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव लगभग 10 दिनों से जिंदगी के लिए जंग कर रहे हैं। जिम में वर्कआउट के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। उस दिन से आज तक वह होश में नहीं आए हैं। बीच में उनकी स्थिति कुछ सुधरी थी, लेकिन कल से फिर बिगड़ी और आज और गंभीर हो गई है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं और लोग उनकी जिंदगी के लिए दुआएं कर रहे हैं।  कहा जा रहा है कि अब कोई चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है। लगातार आ रहे उनके हेल्थ अपडेट्स के बीच राजू का एक रीसेन्ट वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कॉमेडियन मौत के बारे में बात कर रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि अगर यमराज लेने आए तो…।

नहीं कर रहे ट्रीटमेंट को रिस्पांड

लेटेस्ट जानकारी के हिसाब से राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड (Raju Srivastav Brain Dead) है और वो ट्रीटमेंट को रिस्पांड नहीं कर रहे हैं। इस बात की जानकारी कॉमेडियन सुनील पाल ने दी है और कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी यही कहा जा रहा है।

27 दिन पुराना वीडियो

लगातार आ रहे हेल्थ अपडेट्स के बीच राजू श्रीवास्तव का एक लगभग 27 दिन पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मौत की बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये एक कॉमेडी वीडियो है जिसमें राजू अपने लोकप्रिय किरदार ‘गजोधर भैया’ (Raju Srivastav Gajodhar Bhaiya) की आवाज में बात कर रहे हैं। वो कहते हैं कि जीवन में सबको ऐसा काम करना चाहिए कि जब भी यमराज आए तो वो भी आपको लेकर जाते समय कहे कि आप भैंस पर बैठ जाइए।

… लेकिन आप भैंस पर चलें

राजू श्रीवास्तव कहते हैं कि जीवन ऐसा होना चाहिए कि यमराज खुद पैदल चलने लगे, लेकिन आपको भैंस पर बैठाकर ले जाए और आपसे कहे, ‘आप अच्छे और नेक आदमी हैं, पैदल चलते अच्छे नहीं लगते! मैं पैदल चल लूंगा, लेकिन आप भैंस पर ही चलें..’

इसे भी पढ़ें : पलामू में श्यामा चौधरी को मारी ताबड़तोड़ गोलियां… देखें

इसे भी पढ़ें : फौजी ने बनवाया था दुल्हन के लिए जेवर, फिर हो गया बड़का कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : Netarhat फील्ड फायरिंग रेंज में नहीं गूंजेगी गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएम ने नहीं किया समय विस्तार

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल पुरवार उच्च और तकनीकि शिक्षा सचिव

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...