spot_img
spot_img
spot_img

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली से भरा मौसम भला किसे पसंद नहीं होता। लेकिन मानसून अपने साथ एक ऐसी परेशानी भी लेकर आता है, जो घर की सारी खुशियां फीकी कर सकती है, मच्छरों का बढ़ता आतंक। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे के बीच लोग केमिकल वाले रिपेलेंट और कॉइल का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ आसान और स्टाइलिश होम डेकोर आइडियाज अपनाकर आप अपने घर को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ मच्छरों से भी काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।

घर में लगायें मच्छर भगाने वाले पौधे

मानसून में घर के कोनों, बालकनी और खिड़कियों पर कुछ खास पौधे लगाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जैसे, तुलसी, लेमनग्रास, लैवेंडर, पुदीना, गेंदा। लेमनग्रास में मौजूद सिट्रोनेला की खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। वहीं तुलसी, लैवेंडर और पुदीने की सुगंध घर को ताजगी भी देती है।

नेट वाले पर्दे बनेंगे स्मार्ट गार्ड

बारिश के दिनों में घर बंद रखने से उमस बढ़ जाती है। ऐसे में खिड़कियां खोलना जरूरी होता है, लेकिन मच्छर भी इसी रास्ते से घर में घुस जाते हैं। स्टाइलिश नेट वाले पर्दे या मच्छररोधी जालियां लगाकर आप प्राकृतिक हवा का आनंद ले सकते हैं और मच्छरों को बाहर ही रोक सकते हैं।

एसेंशियल ऑयल से महकायें घर

केमिकल युक्त मच्छर भगाने वाले उत्पादों की जगह आप प्राकृतिक विकल्प चुन सकते हैं। लैवेंडर, रोजमेरी, सिट्रोनेला या यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें कृत्रिम फूलों, रूम डिफ्यूजर या पॉटपौरी पर डालें। इससे घर में मनमोहक खुशबू फैलेगी और मच्छर भी दूर रहेंगे।

लाइटिंग में करें छोटा बदलाव

बहुत तेज और चटक रोशनी की ओर कई कीट-पतंगे आकर्षित होते हैं। मानसून में घर की सजावट के लिये सॉफ्ट और वॉर्म टोन वाली लाइट्स का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है। इससे घर का माहौल भी आरामदायक और आकर्षक बनता है।

सुगंधित मोमबत्तियां बढ़ायेंगी खूबसूरती

ड्राइंग रूम, बेडरूम या बालकनी में सुगंधित मोमबत्तियां रखने से घर का लुक और बेहतर हो सकता है। लैवेंडर, सिट्रोनेला या नींबू की खुशबू वाली कैंडल्स वातावरण को ताजा रखने में मदद करती हैं। हालांकि, इन्हें हमेशा सुरक्षित स्थान पर और निगरानी में ही जलाना चाहिये।

मानसून में केवल सजावट नहीं, सफाई भी है जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार मच्छरों से बचाव के लिये घर के आसपास पानी जमा न होने देना सबसे महत्वपूर्ण कदम है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • कूलर और गमलों का पानी नियमित बदलें।
  • छत और बालकनी में पानी जमा न होने दें।
  • नालियों की नियमित सफाई करें।
  • खिड़की-दरवाजों पर जाली लगायें।

इसे भी पढ़ें : चीन-अमेरिका को भारत का बड़ा झटका, 5 साल की एंटी-डंपिंग ड्यूटी…

इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज बोले, सुबह की ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत!

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पशु चिकित्सकों को बड़ी सौगात… जानें

इसे भी पढ़ें : 500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

इसे भी पढ़ें : रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...