spot_img
spot_img
spot_img

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन अक्सर धूल, उंगलियों के निशान, तेल और धुंधलेपन के कारण लेंस गंदे हो जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग जल्दबाजी में शर्ट, रूमाल या टिश्यू से चश्मा साफ कर लेते हैं। देखने में यह तरीका आसान लगता है, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे आपके महंगे लेंस को खराब कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार गलत तरीके से सफाई करने पर लेंस पर बारीक खरोंचें पड़ जाती हैं, जिससे देखने की गुणवत्ता प्रभावित होती है और चश्मा जल्दी खराब हो सकता है।

डिश सोप और गुनगुना पानी है सबसे सुरक्षित उपाय

चश्मे के लेंस साफ करने का सबसे भरोसेमंद तरीका साधारण डिश वॉशिंग लिक्विड और गुनगुना पानी माना जाता है। इसके लिये पहले अपने हाथ अच्छी तरह धो लें। फिर लेंस पर एक-एक बूंद डिश सोप डालकर उंगलियों से हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धोकर माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखा लें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे लेंस की कोटिंग को नुकसान पहुंच सकता है।

माइक्रोफाइबर कपड़ा ही करें इस्तेमाल

कई लोग शर्ट, तौलिया या टिश्यू पेपर से चश्मा पोंछते हैं, जबकि ये सभी लेंस के लिये नुकसानदायक हो सकते हैं। चश्मे के साथ मिलने वाला माइक्रोफाइबर कपड़ा खासतौर पर लेंस की सफाई के लिये बनाया जाता है। यह धूल और दाग को बिना खरोंच पहुंचाये साफ करता है। अगर कपड़ा गंदा हो जाए तो उसे हल्के साबुन से धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

घर पर बनायें लेंस क्लीनर स्प्रे

अगर आप बाजार जैसा क्लीनर घर पर तैयार करना चाहते हैं, तो एक छोटी स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा आइसोप्रोपिल अल्कोहल मिलाएं। इसमें एक बूंद डिश सोप डालकर अच्छी तरह हिला लें। इस मिश्रण को लेंस पर स्प्रे कर माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें। इससे लेंस पर पानी के निशान भी नहीं रहेंगे।

जिद्दी दाग हटाने में कारगर है वाइट विनेगर

यदि लेंस पर पानी के कड़े दाग या धुंधलापन जमा हो गया है, तो वाइट विनेगर मददगार साबित हो सकता है। एक कप पानी में एक चम्मच विनेगर मिलाकर माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का गीला करें और लेंस साफ करें। इससे लेंस की चमक वापस लौट सकती है।

बेकिंग सोडा से खरोंच हटाने का दावा, लेकिन बरतें सावधानी

कई घरेलू नुस्खों में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बारीक स्क्रैच कम करने के लिये बताया जाता है। हालांकि ऑप्टिकल विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक लेंसों पर किसी भी तरह का घर्षण पैदा करने वाला पदार्थ इस्तेमाल करने से कोटिंग को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिये यदि लेंस पर खरोंच आ गई है तो किसी ऑप्टिकल विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर विकल्प माना जाता है।

चश्मा साफ करते समय ये गलतियां भूलकर भी न करें

  • शर्ट, रूमाल या टिश्यू पेपर से लेंस न पोंछें।
  • थूक लगाकर चश्मा साफ न करें।
  • ग्लास क्लीनर, ब्लीच या तेज केमिकल वाले उत्पादों का इस्तेमाल न करें।
  • सूखे लेंस पर सीधे रगड़कर सफाई न करें।
  • बहुत गर्म पानी से चश्मा न धोयें।

चश्मे की उम्र बढ़ाने का आसान फॉर्मूला

चश्मा साफ रखने के लिये महंगे क्लीनर खरीदना जरूरी नहीं है। सही तरीके और थोड़ी सावधानी से आप अपने लेंस को लंबे समय तक नया जैसा चमकदार बनाये रख सकते हैं। याद रखिये, चश्मे की सही देखभाल उसकी उम्र बढ़ाती है, वहीं, आपकी आंखों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

इसे भी पढ़ें : श’वयात्रा में क्यों बोला जाता है ‘राम नाम सत्य है,’ इसके पीछे छुपा रहस्य… जानें

इसे भी पढ़ें : दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

इसे भी पढ़ें : इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

इसे भी पढ़ें : चीन-अमेरिका को भारत का बड़ा झटका, 5 साल की एंटी-डंपिंग ड्यूटी…

इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज बोले, सुबह की ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...