spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फौजी ने बनवाया था दुल्हन के लिए जेवर, फिर हो गया बड़का कांड… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Lohardaga (Pradeep Kumar) : रिटायर्ड फौजी महेंद्र चौधरी के बेटे की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। कई सारे इंतजाम किये जा चुके थे, तो कुछ बाकी भी थे। होने वाली दुल्हन के लिए गहने-जेवर सब बन कर आ चुके थे। इसी दरम्यान रक्षा बंधन का त्योहार आया। बहन और बेटी इस साल लोहरदगा नहीं आ सकीं, तो राखी बंधवाने उनके पास रांची चल दिये। 11 अगस्त को घर में ताला लगाकर पूरा परिवार रांची के लिए रवाना हुआ था। त्योहार के बाद 17 अगस्त को वापस अपने घर लौटे।

मेन गेट का ताला खोल जब अंदर घुसे तो देखा कि चैनल गेट का ताला टूटा हुआ है। भागे-भागे घर के अंदर गये। अंदर का नजारा देख माथा चकरा गया। कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। अलमीरा टूटा पड़ा था। सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। होने वाली बहू के लिए बनवाये गये जेवरात और कैश गायब थे। जेवर लगभग 16 लाख के थे। वहीं 5 लाख कैश थे। लिफाफ में रखे पैसे तक चोरी कर लिए गये थे। नजारा देख रिटायर्ड फौजी महेंद्र चौधरी को समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने बड़े आराम से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के कोने-कोने को खंगाल डाला। महेंद्र सिंह ने सदर थाना में चोरी की रपट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : Netarhat फील्ड फायरिंग रेंज में नहीं गूंजेगी गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएम ने नहीं किया समय विस्तार

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल पुरवार उच्च और तकनीकि शिक्षा सचिव

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े फौजी को गोलियों से भून डाला…CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…देखें

इसे भी पढ़ें : इन Youtube channels को मोदी सरकार का बड़ा झटका, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत

इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: