Ranchi: झारखंड की जानी-मानी महिला प्रोफेसर डॉ. मेधावती आर्या नहीं रही। उनके निधन की फैली खबर के बाद से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। धीर-गंभीर और शालीनिता की मूरत डॉ आर्या मैडम साल 2016 में रांची के राम लखन यादव कॉलेज से सेवानिवृत हुई। त्याग, बलिदान और समर्पण उनकी जीवन गाथा रही। आज के दौर में अधिकारों और दायित्यों को परखने में माहिर डॉ आर्या मैडम जिस कॉलेज में रही, वहां के छात्र-छात्राओं की दिल अजीज रही। जीवन दायिनी और फरिश्ता के तौर पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। यादव समाज के विकास और उनके भला के लिये उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। लंबे अर्से तक झारखंड यादव महासभा की अध्यक्ष रही। गांव-गांव घूम कर लोगों को जगाया। डॉ आर्या मैडम अखिल भारतीय विज्ञान संघ मेरठ एवं अखिल भारतीय लोक-प्रशासन संघ दिल्ली की आजीवन सदस्य थी। उनका संपूर्ण जीवन काल शिक्षा जगत को समर्पित रहा। डॉ आर्या मैडम का घर कोकर में है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार डॉ आर्या मैडम ने पटना से स्कूली शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की। साल 1961 में हाई सेकेंडरी की तालिम हासिल करने के बाद 1966 में ग्रेजुएट की ड्रिग्री हासिल की। साल 1969 में MA करने के बाद 1986 में ”स्वतंत्रता का अधिकार में पटना उच्च न्यायालय की भूमिका पर डाक्टोरेट की उपाधि हासिल की। उनके पति सीनियर अधिवक्ता हैं। उनका इकलौता बेटा गोल्डी नामी-गिरामी बड़ी कंपनी में ऊंचे ओहदे पर रहे। उनके अंतिम दर्शन के लिये भीड़ उमड़ पड़ी।
इसे भी पढ़ें : जोरदार बारिश का फायदा उठा सेना के ट्रक में फेंका गया ग्रेनेड, पांच शहीद
इसे भी पढ़ें :PLFI से ताल्लुकात रखने वाला दारोगा नौकरी से बर्खास्त…
इसे भी पढ़ें :11 DSP स्तर के अधिकारियों का Transfer, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कहीं आपका अकाउंट तो नहीं, RBI ने रद्द किये 8 बैंकों के लाइसेंस
इसे भी पढ़ें :पलामू में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, फिर भी इसे ढूंढ रही पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें :UP Weather Update : तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
इसे भी पढ़ें :रांची में मौसम हुआ सुहाना, अगले 3 घंटों के लिए यहां येलो अलर्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :CG Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत, देखें कहां
इसे भी पढ़ें :अगले दो रोज में यहां गिर सकते हैं ओले, बाकी जगहों पर हीट वेव, देखें…
इसे भी पढ़ें :PAN-Aadhaar Card वाले ध्यान रखें इन बातों को, नहीं तो…










