spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

PLFI से ताल्लुकात रखने वाला दारोगा नौकरी से बर्खास्त…

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : पुलिस सब इंस्पेक्टर मनोज कच्छप को पुलिस सेवा की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। दारोगा मनोज पर इल्जाम है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग किया। PLFI के सुप्रीमो से लेकर कई हार्डकोर उग्रवादी से दारोगा के गहरे ताल्लुकात थे। कई से उसका मिलना-जुलना भी था। पुलिस की हर गतिविधियों की जानकारी वह उग्रवादियों तक पहुंचाता था। जांच से खुलासा हुआ कि दारोगा मनोज कच्छप का पुलिस सेवा में बने रहना सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। एंटी नक्सल अभियान में पुलिस को जान-माल की क्षति होने की भी आशंका है। जांच रिपोर्ट के आधार पर रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे ने दारोगा मनोज को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ माह पहले PLFI के हार्डकोर कई उग्रवादी रांची और खूंटी में पकड़े गए। गिरफ्तार हार्डकोर उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा ने पूछताछ में पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा किया था। उसने पुलिस को बताया था कि रनिया थाना में पदस्थापित दारोगा मनोज कच्छप PLFI संगठन के इशारे पर काम करता है। बदले में संगठन से लाभ भी लेता है। खाने-पीने से लेकर अवैध उगाही तक करता है। गिरफ्तार हार्डकोर उग्रवादी चूहा ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी भी दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि दारोगा का जंगल में आना-जाना है। संगठन ने उसे एक मोबाइल फोन भी दिया था जिसका इस्तेमाल वह सिर्फ उग्रवादियों से बात करने के लिए करता था। वह जैसी दमदार खबर संगठन को देता, बदले में उतना ही ज्यादा पैसे लेता था। गिरफ्तार उग्रवादियों द्वारा किए गए खुलासे के बाद दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। जांच में दारोगा पर लगे इल्जाम सही पाए गए। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद DIG ने फौरी कार्रवाई करते हुए दारोगा को बर्खास्त कर दिया। नौकरी से निकाला गया दारोगा मनोज कच्छप 2018 बैच का है।

इसे भी पढ़ें : रांची में मौसम हुआ सुहाना, अगले 3 घंटों के लिए यहां येलो अलर्ट जारी… देखें

इसे भी पढ़ें : 8वीं तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें :पति की तीसरी शादी से परेशान अनीता मिली इस हाल में, देखें…

इसे भी पढ़ें :रांची में इस जगह मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :माफिया अतीक ने बड़ा गुंडा चांद बाबा से अदावत लेकर बनाई थी हुकूमत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :NTPC के इस समारोह में दिखा गजब का नजारा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: