Kohramlive : उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म व शुष्क हवाओं के प्रभाव से अब झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। झुलसाने लगी दोपहर की धूप। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर की तपिश भी बढ़ने लगी है। हालांकि 20 अप्रैल के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। बस्तर क्षेत्र में हल्की वर्षा के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। इससे पहले मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। रायपुर का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
प्रदेश भर में अर्जुनी सबसे गर्म, पारा 44.1 डिग्री पहुंचा
दोपहर की धूप अब झुलसाने लगी है। तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के कारण उमस में भी बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश भर में मंगलवार को अर्जुनी (बलौदाबाजार) सबसे गर्म रहा, एआरजी अर्जुनी(बलौदाबाजार) का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
मौसम विभाग का कहना है
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाएं आ रही हैं। इसके चलते बुधवार को उत्तर और मध्य भाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त ठंडी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार है।
इसे भी पढ़ें :अगले दो रोज में यहां गिर सकते हैं ओले, बाकी जगहों पर हीट वेव, देखें…
इसे भी पढ़ें :प्रचंड गर्मी से गोड्डा 45° पार, जानें अपने शहर का हाल
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन होगी बारिश!
इसे भी पढ़ें :राजधानी पटना सहित 25 शहरों में हीट वेव का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : रांची में हीट वेव को लेकर अलर्ट, IMD ने बच्चों व बुर्जुगों को ध्यान रखने की दी सलाह
इसे भी पढ़ें : इन राज्यों में लू चलने की संभावना, जानिए कब मिलेगी निजात
इसे भी पढ़ें : हीट वेव बरपा रहा कहर, IMD ने जारी किया गाइडलाइन… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : 3 दिन बाद तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी, देखें…








