Kohramlive : गर्मी सितम ढाने वाली है। वहीं कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है ये धूप और तीखी होती जाती है। सुबह से ही धूप चुभने लगती है। झारखंड, यूपी, ओडिशा एवं सिक्किम में हीट वेव के आसार हैं। वहीं आंध्र प्रदेश, बंगाल और बिहार में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके चलते पश्चिमी हिमालय मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। इन इलाकों में गर्मी से सुकून मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आगामी 18 से 20 अप्रैल के बीच हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं अगले दो दिनों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं लद्दाख में जोरदार बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में ओले भी गिर सकते हैं। अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। 18 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हीटवेव की आशंका है। मध्य भारत में भी तापमान 2-3 डिग्री ऊपर जा सकता है।












