KohramLive : कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। इससे पहले अनिल एंटनी केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के संयोजक के पद पर थे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान अनिल एंटनी ने कहा कि एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं। अनिल एंटनी ने जनवरी में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।
फैसले ने मुझे आहत किया : एके एंटनी
तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए एके एंटनी ने कहा, ”अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है। यह बेहद गलत फैसला है। भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है। 2014 के बाद जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, वे एक योजनाबद्ध तरीके से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं। बीजेपी सिर्फ एकरूपता में विश्वास करती है, वे देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं।” एके एंटनी ने यह भी कहा, ”मेरी वफादारी हमेशा ‘नेहरू परिवार’ के साथ रहेगी।”
#WATCH | “Anil’s decision to join BJP has hurt me. It is a very wrong decision. India’s base is unity and religious harmony. After 2014, Modi govt came to power, they’re systematically diluting diversity and secularism….”: AK Antony on his son Anil Antony joining BJP pic.twitter.com/6Gg03qvZY0
— ANI (@ANI) April 6, 2023
इसे भी पढ़ें : निलंबित चीफ इंजीनियर की न्यायिक हिरासत बढ़ी
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले पांच दिनों के बाद बारिश की संभावना
इसे भी पढ़ें : पैन और आधार कार्ड को लेकर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म’र्डर केस : ममता और उसके बेटों का का’तिल करीबी…
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति मुर्मू ने सौंपे पद्म पुरस्कार, देखें किस-किस को मिला सम्मान
इसे भी पढ़ें : सस्ता माल खरीदने के चक्कर में पड़ गये लेने के देने
इसे भी पढ़ें : टैंक में डूबकर 5 बच्चों की दर्दनाक मौ*त












