Kohramlive DESK: अगर आपने 31 मार्च की डेडलाइन पार होने के बाद भी अभी तक अपना आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं कराया है और अब 30 जून की अगली डेडलाइन का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है।गुरुवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि आधार से पैन को लिंक कराने के लिए पूर्व में काफी समय दिया गया था। आधार से पैन को अब तक लिंक हो जाना चाहिए था। जिन लोगों ने ऐसा अब तक नहीं कराया है उन्हें तत्काल ऐसा करा लेना चाहिए। अगर वर्तमान में तय समयसीमा समाप्त हो जाती है तो जुर्माने में और इजाफा किया जाएगा। वित्त मंत्रालय की ओर से बीते 28 मार्च को जारी एक बयान के अनुसार टीडीएस और टीसीएस से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए हर व्यक्ति को अपना आधार पैन कार्ड के साथ हर हाल में लिंक करवा लेना चाहिए। अगर लोगों ने ऐसा नहीं किया तो उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा और उन्हें टीडीएस और टीसीएस का क्लेम हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बयान के अनुसार इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत जिन लोगों के नाम 1 जुलाई, 2017 की तारीख तक पैनकार्ड जारी हैं और वे आधार कार्ड के पात्र हैं उन्हें 31 मार्च 2023 तक हर हाल में आधार और पैन को लिंक करवा लेना चाहिए। उसके बाद 1 अप्रैल 2022 से उस पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया था। फिलहाल आधार से पैन को लिंक करने की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जिन लोगों ने अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं कराया उनका पैन 1 जुलाई 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म’र्डर केस : ममता और उसके बेटों का का’तिल करीबी…
इसे भी पढ़ें : रांची के कोयला चोर चेलंगदाग और चुरुगडा जंगलों में एक्टिव
इसे भी पढ़ें :जिंदगी की जंग हार गये ‘टाइगर’
इसे भी पढ़ें :पंजाब ने राजस्थान को पांच रन से हराया
इसे भी पढ़ें :यात्रियों को अब रेलवे में नहीं मिलेगा…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :कांतारा की लीला फिल्म में जितनी सिम्पल रियल लाइफ में उतनी ही…












