spot_img
spot_img

मार्केट में आया वेनिस इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कीमत और रेंज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : कोमाकी कंपनी ने भारत में  सोमवार को अपनी शानदार इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसका नाम कोमाकी रेंजर है। कंपनी ने अपना पांचवा इलेक्ट्रिक दोपहिया भी लॉन्च किया है, जो वेनिस नाम का इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कोमाकी वेनिस की एक्सशोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। इसे रेट्रो स्टाइल देने के साथ आधुनिक फीचर्स और तकनीक के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, 26 जनवरी से देशभर की डीलरशिप पर ये स्कूटर उपलब्ध होगा।

वेस्पा जैसी डिजाइन

अगले से लेकर पिछले हिस्से में कोमाकी वेनिस इलेक्ट्रिक स्कूटर वेस्पा जैसा दिखता है। अगले हिस्से में कोल पर लगा लोगो भी पिआजिओ जैसा है। इसके साथ गोल हेडलैंप, एलईडी टर्न इंडिकेटर लैंप, एलईडी टेललाइट, फ्रंट स्टोरेज, फॉ लैदर से ढंकी दो हिस्सों में बंटी सीट्स दिए गए हैं जो इसे ओल्ड-स्कूल लुक देते हैं। इसमें  सेल्फ-डायगनॉसिस तकनीक, एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम और रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी ग्राहकों को मिलेगी।

मजबूत  रेंज, 9 रंगों में उपलब्ध

कोमाकी वेनिस 9 रंगों – ब्राइट ऑरेंज, प्योर व्हाइट, प्योर गोल्ड, स्टील ग्रे, जेट ब्लैक, आइकॉनिक येल्लो और ग्रनाइट रैड में उपलब्ध है. इसके अलावा ये स्कूटर मैटेलिक ब्लू के दो अलग शेड्स में भी पेश किया गया है। ये स्कूटर 125 सीसी के सामान्य स्कूटर्स जितना ही मजबूत। यहां 3 किलोवाट-आर इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.9 किलोवाट-आर आधुनिक लिथियम-आयन बैटरी पैक लगा है।

फुल चार्ज में 120 किलोमीटर की दूरी

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में ई-स्कूटर 120 किमी तक चलता है। वेनिस को सीबीएस डुअल डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम और बेहतर सस्पेंशन के साथ लॉन्च किया गया है।

इसे भी पढ़ें : उग्र छात्रों ने चलती ट्रेन पर किया पथराव, पैसेंजर ट्रेन को फूंका

इसे भी पढ़ें : Republic Day 2022 : राजपथ पर झाकियों ने मोहा मन

इसे भी पढ़ें : वर्षों के बिगड़े सिस्टम की थकन निगलते जा रहे CM हेमंत सोरेन, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ADG अभियान संजय लाठकर को मिलेगा राष्‍ट्रपति पुलिस पदक

इसे भी पढ़ें : बोकारो CS का डिमोशन, बनाये गये ACMO, 28 डॉक्‍टर इधर से उधर

इसे भी पढ़ें : BJP में शामिल होते ही RPN SINGH ने गाया… ‘यूपी में का बा’, आप भी सुनिये…

इसे भी पढ़ें : अलर्ट नहीं होते सुरक्षाबल, तो मच जाता कोहराम

इसे भी पढ़ें : मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में होने लगते है कई बदलाव, जानें…

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  RAPISTS को मिली आखिरी हिचकी तक जेल की कोठरी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...