spot_img
spot_img

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिये भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका है। Rail Coach Factory> (RCF), कपूरथला ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026-27 के तहत 23 पदों पर भर्ती के लिये अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र खिलाड़ी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिये आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

लेवल-1 पदों के लिये

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) भी मान्य होगा।

लेवल-2 पदों के लिये

  • 10वीं पास होना आवश्यक।
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एनसीवीटी का एक्ट अप्रेंटिस प्रमाणपत्र होना चाहिए।

लेवल-4/5 पदों के लिये

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
  • हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी एवं अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये
  • ट्रायल में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस किए जाएंगे।
  • एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये
  • ट्रायल में भाग लेने पर 200 रुपये वापस किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जायेगा।

मापदंडअंक
खेल उपलब्धियां50
ट्रायल, फिटनेस एवं प्रदर्शन40
शैक्षणिक योग्यता10

अंतिम मेरिट सूची कुल प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

खेलवार रिक्तियों का विवरण

खेलपदों की संख्यास्तर
हॉकी (पुरुष)1लेवल-4/5
हॉकी (महिला)4लेवल-2
भारोत्तोलन (महिला)3लेवल-2
एथलेटिक्स (महिला)2लेवल-1
क्रॉस कंट्री (महिला)4लेवल-1
एथलेटिक्स (पुरुष)1लेवल-1
कुश्ती (पुरुष – फ्रीस्टाइल)3लेवल-1
फुटबॉल (पुरुष)3लेवल-1
क्रिकेट (पुरुष)2लेवल-1

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के निर्धारित वेतनमान के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी। लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-4/5 पदों के लिए वेतनमान ₹5,200-20,200 के साथ संबंधित ग्रेड पे के अनुसार होगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन माध्यम से Rail Coach Factory को भेजना होगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, खेल उपलब्धियों और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

इसे भी पढ़ें : गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के ये दो हवाई अड्डे…

इसे भी पढ़ें : उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...