spot_img

RBI ग्रेड बी में 322 Officers की होगी भर्ती, जानें योग्‍यता और प्रोसेस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू15 फरवरी तक चलेगी

कोहराम लाइव डेस्क : इस साल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ग्रेड बी में 322 ऑफिसरों की भर्ती होनी है। RBI की ओर से इसके लिए विस्‍तार से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी से शुरू हो गई है। उम्‍मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से ही स्‍वीकार किए जाएंगे। एप्लिकेशन की लास्‍ट डेट 15 फरवरी 2021 है।

नोटिफिकेशन से लें हर जानकारी

इस भर्ती अभियान के माध्‍यम से 322 ग्रेड ‘B’ पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जानी है। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वे सभी निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हों। इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन मानदंड, परीक्षा पैटर्न और अन्य जानकारियां नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। उम्‍मीदवारों का चयन प्रीलिम्‍स और मेन्‍स ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्‍यू के माध्‍यम से किया जाएगा। प्रीलिम्‍स एग्‍जाम की टेंटेटिव तिथि 01 मार्च 2021 है। मेन्‍स एग्‍जाम की टेंटेटिव तिथि 01 अप्रैल 2021 है।

इसे भी पढ़ें : सेहत को Sound बनाता है Red Banana, जानें कैसे

12वीं में 60 प्रतिशत अंक जरूरी 

आवेदन करने के लिए किसी मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूल से न्‍यूनतम 60% नंबरों के साथ 12वीं पास उम्‍मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए अन्‍य निर्धाारित योग्‍यताएं भी अलग-अलग है। अपने संबंधित स्‍ट्रीम में डिग्री धारक उम्‍मीदवार अप्‍लाई कर सकते हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित है तथा आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें : 31 January को होगा सीबीएसई सीटीईटी Exam, जानें ये खास बातें  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...