Godda : गोड्डा पुलिस ने तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत जाने वाली सड़क पर बरगद के पेड़ के नीचे कुछ लोग ब्राउन शुगर के सेवन और खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुये हैं। SP के निर्देश पर DSP आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी टीम ने खटनई शिव मंदिर और प्रतापपुर हटिया के आसपास अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान प्रतापपुर हटिया के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 2.78 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसे 20 पुड़ियों में रखा गया था।
ये लोग हुये गिरफ्तार
- सत्यजीत पासवान (19 वर्ष)
- गौरव कुमार (22 वर्ष)
- बालमुकुंद साह (40 वर्ष)
तीनों आरोपी खटनई गांव, थाना गोड्डा (मु.), मोतिया ओपी, गोड्डा के रहनेवाले हैं।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में गोड्डा (मु.) मोतिया ओपी कांड संख्या 78/26, दिनांक 1 जून 2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में सदर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक, मोतिया ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत, सह थाना प्रभारी महावीर पंडित, थाना प्रभारी आनंद साह समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : सोना-चांदी की कीमतों ने चौंकाया, सस्ता हुआ या महंगा… जानें
इसे भी पढ़ें : भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में पानी की खातिर बन गये चोर, क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…






