गढ़वा : यूपी के लखीमपुर में हुये घटना को लेकर झारखंड कांग्रेस में भी आक्रोश है। झारखंड कांग्रेस के नेता लखीमपुर में हुये घटना में मरे किसानों के परिजनों से मिलने जा रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना यूपी पुलिस को मिली। पुलिस ने सीमा को सील कर दिया। गढ़वा के विधमगंज के पास झारखंड- यूपी सीमा पर पुलिस ने इनलोगों को रोक दिया। यूपी पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित कांग्रेसी नेता वहीं धरने पर बैठ गये। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई विधायक और नेता यूपी जा रहे थे। घटनाक्रम बुधवार रात की है। गुरुवार की सुबह सभी नेता वापस राजधानी रांची लौट गये।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लखीमपुर में निर्दोष किसानों को गाड़ी से रौंदने का दृश्य दिल दहला देनेवाला था। सरकार पूरे राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
मौके पर कोलिबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, अंबुज नीरज खलखो, सतीश पॉल, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिन्हा, गढ़वा जिला के वरीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार चौबे, संजय लाल पासवान, भवनाथपुर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बैठा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read More :राजधानी रांची में बीच सड़क पर #ShootOut
Read More :कभी नहीं सोचा था कि PM पद तक पहुंचूंगा : मोदी
Read More : झारखंड में किसानों के लिए 68,516 लाख रुपये का ऋण मंजूर
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : गांधी जयंती पर खादी बोर्ड ने की खास तैयारी, देखें वीडियो
Read More : गला रेतकर रिटायर्ड फौजी को उतारा मौत के घाट
Read More : Income Tax Department में निकली VACANCY, जल्द करें आवेदन








