Ranchi: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर अखिल भारतीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक रांची जिला के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होना सुनिश्चित है। इसके तहत 27 अक्टूबर को सिल्ली ब्लॉक, रांची के दक्षिण मुरी, सिल्ली, पतरातू, पूर्वी मुरी, लापुंग में रांची डालसा के पीएलवी ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कराया। इसमें असंगठित श्रमिकों को जागरूक कर मजदूरी कार्ड के महत्व के बारे में बताया गया। मजदूरी कार्ड का आवेदन कर कार्ड प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

सिल्ली प्रखंड में हुआ जागरुकता कार्यक्रम
डालसा ने रांची जिले की सिल्ली में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डालसा के पीएलवी मुक्तेश्वर पाहन ने झालसा की स्कीम ‘निरोगी भवः’ के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को बताया कि रिम्स और सदर अस्पताल में डालसा का लीगल-एड-क्लिनिक है। उसमें डालसा के पीएलवी द्वारा विधिक सहायता पहुंचाई जाती है। इसके अलावा उपस्थित मजदूरों को मजदूरी कार्ड और वृद्धा पेंशन प्राप्त करने के बारे में भी बताया। सिल्ली ब्लॉक में आज ही के दिन लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 10, सामाजिक सुरक्षा योजना की तरफ से 10 लोगों को वृद्धा पेंशन मनरेगा के तहत 15 लोगों को जॉब कार्ड दिया गया।
Read More : टीचर के 9354 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Read More : …और बाजीगर बन गया पाकिस्तान, इस बल्लेबाज ने कराई वापसी
Read More : इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्लाई
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : पूर्व तेज गेंदबाज Shoaib Akhtar ने LIVE TV पर दिया इस्तीफा…देखें वीडियो
Read More : पत्नी ने खेला ‘गंदा खेल’… दरवाजा खोलते ही जो कुछ देखा…वीडियो वायरल…
Read More : अब यह ड्रेस नहीं पहन पायेंगे आप, देखें क्यों…
Read More : एग्जाम पेपर में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, पढ़िये…
Read More : …लोगों से कहा- इन्हें मारे नहीं, हमें सूचना दें, देखें वायरल वीडियो
Read More : इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्लाई








