RANCHI : गांव के सीधे-साधे लड़के पर भी तरस नहीं आया चोर-उच्च्कों को। उसे अपने जाल में ऐसा फंसाया कि घुराते-फिराते अंत में बड़ा तालाब के पास उससे 35 हजार रुपये और मोबाइल फोन (नंबर 9955246167) छीनकर भाग निकला। फिलहाल यह नंबर स्वीच ऑफ बता रहा है। लूटे जाने के बाद ढेला उरांव रोते-गाते कोतवाली थाना पहुंचा, वहां भी उसे लताड़ा गया, फिर बोला गया, लिखकर लाओ तब होगा केस। तब लड़के ने कहा- हुजूर लिखने-पढ़ने नहीं जानते हैं, कैसे लिखकर दें। आप ही लोग कुछ दया कृपा कीजिए। मेरा 35 हजार रुपया और मोबाइल लेकर भाग गया। बाद में थाने में ही मौजूद एक सिपाही ने उससे आवेदन लिखवाया, पर उसे रिसिविंग नहीं मिला।
ढेला आज फिर कोतवाली थाना गया था पूछने और आवेदन का रिसिविंग लेने। उसे 3 दिन बाद फिर से थाना में बुलाया गया है। मांडर में रहनेवाले ढेला उरांव अपने साथी चमरा उरांव के साथ टेंट का सामान खरीदने रांची आया था। रास्ते में रातू रोड में उसे सड़क पर गिरा 2 हजार का नोट मिला। तभी पीछे से दो लड़कों ने उसे टोका, बोला-अकेले-अकेले। उसके बाद दोनों को 5-5 सौ रुपये थमाकर बोला अब जाओ। थोड़ा दूर आगे बढ़ा कि पुन: 3-4 लोग आए और बोला कि मेरी मां का गिरा पैसा तुमलोग पाया है, चलो माफी मांग लो नहीं तो फंस जाओगे। फिर दोनों को बड़ा तालाब के पास ले गया और उनके साथ क्या किया। सुनें ढेला उरांव से।
इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें
इसे भी पढ़ें : OMICRON VARIANTS : विदेशयात्रा से लौटे 12 कोरोना संक्रमित LNJP अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें : Omicron Variants : दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक ही परिवार के 4 लोग पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : प्रॉपर्टी डीलर रामकुमार राय को घर के बाहर गोलियों से भूना…
इसे भी पढ़ें : HOME GUARD के 30,000 पदों पर होगी भर्ती, ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं आवेदन
इसे भी पढ़ें : बिजली विभाग में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें : CYCLONE ‘JAWAD’ को लेकर 27 ट्रेनें रद्द, रांची से भी 5 कैंसल












