मृतकों की पहचान बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के बेटे रोहित साहू, विवाहित बेटी सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि पड़ोस में शादी का समारोह चल रहा था। कृषि बाजार स्थित धर्मशाला में आयोजित उसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये तीनों स्कूटी से घर से निकले थे।
तेज रफ्तार ट्रक ने मचा दी तबाही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुमला की ओर से लोहरदगा आ रहे सामान लदे ट्रक ने मिशन चौक के पास स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक स्कूटी और उसमें सवार तीनों भाई-बहनों को काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे में 24 वर्षीय सपना कुमारी और 14 वर्षीय सृष्टि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। सपना कुमारी गर्भवती थीं, जिससे यह हादसा और भी दर्दनाक हो गया।
रिम्स ले जाते वक्त रोहित ने तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय रोहित साहू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। लेकिन जिंदगी की जंग वह भी नहीं जीत सके और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। रोहित एक निजी प्रतिष्ठान में काम करते थे, जबकि उनके पिता मुकेश साहू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे इलाके में शोक की लहर है।
ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस
सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
![]()
इसे भी पढ़ें : जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…
इसे भी पढ़ें : शिरडी में साईं बाबा के दरबार पहुंचे हेमंत सोरेन, राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ…
इसे भी पढ़ें : AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां, कभी रोजी-रोटी थीं…
इसे भी पढ़ें : कॉफी में संतरा मिलाकर पी रहे लोग! इंटरनेट पर छाया नया ड्रिंक ट्रेंड…
इसे भी पढ़ें : 21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…












