spot_img
spot_img

WhatsApp से नाराज यूजर्स लाइक कर रहे: Signal और Telegram

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: WhatsApp ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की है। इसके बाद सिग्नल और टेलीग्राम एप की डाउनलोडिंग  में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। गत सप्ताह की तुलना में जनवरी के पहले सप्ताह में वाट्सएप की डाउनलोडिंग में 11 प्रतिशत की कमी आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1 से 7 जनवरी तक 10.5 मिलियन (लगभग 1 करोड़ 5 लाख) लोगों ने ग्लोबली वाट्सएप को डाउनलोड किया है। 2,80,000 यूजर्स ने जनवरी के पहले हफ्ते में सिग्नल एप को एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है। इसी टाम पीरियड में टेलीग्राम को 7.2 मिलियन (72 लाख) लोगों ने ग्लोबली डाउनलोड किया है।

इसे भी पढ़ें :शैलेश कुमार ने कोतवाली और ममता कुमारी ने संभाली सुखदेवनगर थाना की कमान

Signal एप की डाउनलोडिंग अचानक बढ़ी

Tesla के संस्थापक और फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल से WhatsApp की जगह Signal इस्तेमाल करने के लिए कहा। इसके बाद से यह एप भी चर्चा में बना हुआ है। Signal भी WhatsApp की तरह ही एक एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड चैटिंग एप है यानी इस पर की गई बातचीत भी निजी रहेगी। एलॉन मस्क के ट्वीट के बाद Signal के डाउनलोड्स इतने ज्यादा बढ़ गए कि यूजर के पास नेटवर्क कंजेशन की वजह से वेरिफिकेशन कोड्स आने में देरी हो रही थी।

इसे भी पढ़ें :…और बीच सड़क पर बैठ गए ग्रामीण, करने लगे ये मांग

 टेलीग्राम भी बेहतर ऑप्शन

Signal के अलावा Telegram एप के यूजर्स की संख्या अचानक बढ़ी है। WhatsApp और Telegram की प्रतिद्वंद्विता पुरानी है। इस एप को भी करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। Telegram ने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर कहा है कि वो अपने कॉन्टैक्ट्स को इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने का आग्रह करें। Telegram में भी कई ऐसे फीचर्स हैं, जो WhatsApp में भी नहीं मिलते हैं। इसमें एक बार में 2 लाख लोगों का ग्रुप बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :…और 10 नवजात ने तोड़ा दम, देखते रह गए लोग  

WhatsApp ट्रेंड में Boycott

WhatsApp ने भारत सहित दुनियाभर में अपनी नयी प्राइवेसी अपडेट जारी की है। इस प्राइवेसी अपडेट में इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ने रिवील किया है कि वह यूजर्स के निजी डेटा का इस्तेमाल Facebook की कंपनियों के लिए करेंगे। अगर किसी यूजर ने WhatsApp की नयी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं किया, तो उसका अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। यूजर्स को 8 फरवरी 2021 तक इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को इस बात की रजामंदी देनी होगी कि वे यूजर के डेटा का इस्तेमाल Facebook की कंपनियों के लिए कर सकते हैं। WhatsApp की नयी प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद से दुनियाभर में Boycott WhatsApp ट्रेंड करने लगा है, क्योंकि इसमें यूजर की वो निजी जानकारियां भी शामिल हैं, जिन्हें वो किसी के साथ साझा नहीं करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें :भाई ने ही कर डाला भाई का खून, ऐसे हुआ खुलासा

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।