spot_img
spot_img
spot_img

अब चोरी नहीं हो सकेगी Whatsapp प्रोफाइल Photo, जानिए कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। अपने अकाउंट पर प्रोफाइल लॉक करके रखते हैं, ताकि कोई अनजान व्यक्ति उनके अकाउंट में ताक-झांक न कर सके। फेसबुक-इंस्टाग्राम पर मिलने वाले इन फीचर्स के बारे में लगभग सभी जानते होंगे। लेकिन, अगर वॉट्सएप पर भी अपनी लाइफ प्राइवेट रखना चाहते हैं, आप डिस्प्ले फोटो का उपयोग तो करना चाहते हैं, लेकिन दूसरों को नहीं दिखाना चाहते हैं, तो जानिए इसके लिए कौन से ट्रिक आपके बहुत काम आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand में तेज होगा नक्सल विरोधी अभियान : के. विजय कुमार

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें और Settings पर जाएं।
  • Account पर क्लिक करके फिर Privacy पर क्लिक करें।
  • अब, प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • WhatsApp पर डिफॉल्ट सेटिंग में आपकी प्रोफाइल फोटो पर Everyone यानी सभी को देखने की अनुमति होती है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो केवल वही लोग देखें जिनका नंबर आपके फोन में सेव है तो आप इस सेटिंग को My Contact में बदल दें।
  • अगर आप चाहते हैं कि कोई भी इसे न देखे, तो No One चुनें। इससे WhatsApp पर सभी के लिए आपकी तस्वीर छिप जाएगी।
  • एक बार जब आपकी प्रोफाइल फोटो छिप जाएगी, तो जो लोग आपको मैसेज भेज रहे हैं उन्हें डीपी में ग्रे कलर का फोटो दिखेगा।

इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन में कोरोना के नए स्‍ट्रेन से हाहाकार, डेढ़ महीने का लगा Lockdown

क्यों छिपाएं WhatsApp प्रोफाइल फोटो

आपकी WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर को सभी WhatsApp यूजर्स आसानी से देख सकते हैं और अगर इसे छिपाया नहीं गया है तो स्क्रीनशॉट लेकर इसे सेव भी किया जा सकता है और इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। परिवार और दोस्तों के अलावा WhatsApp पर कुछ ऐसे लोगों से भी बात की होती जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं होते हैं। अगर आपकी प्रोफाइल पिक्चर छिपी नहीं है, तो कोई भी इसे देख सकता है और स्क्रीनशॉट ले सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी प्रोफाइल फोटो उन लोगों से छिपाएं जिन्हें आप नहीं जानते।

इसे भी पढ़ें : खेत से मिला युवती का शव, 12 January को थी शादी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।