spot_img

…और 10 नवजात ने तोड़ा दम, देखते रह गए लोग  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : महाराष्ट्र के भंडारा में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों के वार्ड में 17 नवजात को रखा गया था। शनिवार देर रात एक नर्स को इस वार्ड से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद इस हादसे का पता चला।

जिला अस्पताल में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में आग लग गई। इस वार्ड में कुल 17 बच्चे थे। धुआं निकलता देख नर्स और अस्पताल के अन्‍य लोग दौड़कर वार्ड पहुंचे। लेकिन तब तक 10 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी थी। बता दें कि इस वार्ड में वैसे बच्चों को रखा जाता है, जिनकी हालत नाजुक होती है।

इसे भी पढ़ें : पहले प्‍यार के जाल में फंसाया, अब ये वाला वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर रही…

जानकारी के मुताबिक, SNCU में धुआं उठते देख ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने वार्ड का दरवाजा खोला और फौरन अस्पताल के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अस्पताल में लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें 7 बच्चों को बचा लिया गया।

उधर, नवजात बच्चों की इस दर्दनाक मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग आग लगने की घटना की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। कई लोग इसे अस्पताल की लापरवाही बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : 11 हजार घूस ले रहा था रोजगार सेवक, ACB के हत्थे चढ़ा

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर गया था युवक …और दूल्हा बनकर लौटा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...