कोहराम लाइव डेस्क : यह ध्यान रखना जरूरी है कि वाट्सएप ने अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस एंड प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर दिया है। इंडिया में धीरे-धीरे यूजर्स को यह सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी ने नई पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए यूजर्स के लिए 8 फरवरी 2021 की समय सीमा निर्धारित की है। इस पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने पर आपका Whatsapp Account डिलीट हो जाएगा। इसके अलावा वाट्सएप के नए नियम व शर्तों में कहा गया है कि अब आपके डेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के साथ ज्यादा इंटीग्रेट किया जाएगा।
इंटरनेट पर भी इस्तेमाल हो सकता है फोटो या वीडियो
आपको अब हमेशा ध्यान रखना होगा कि WhatsApp पर अपलोड किया जाने वाला हर फोटो या वीडियो अब इंटरनेट पर भी इस्तेमाल हो सकता है। नई शर्तों में साफ कहा गया है कि ‘हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वाट्सएप को, जो कंटेंट आप अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, उनको यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले करने के लिए दुनियाभर में, नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी फ्री, सब्लिसेंसेबल और ट्रांसफरेबल लाइसेंस देते हैं।
इसे भी पढ़ें : दो मिनट में Paytm पर पाएं Personal loan, ये है अप्लाई करने का तरीका
फेसबुक पर जा सकती हैं कौन जानकारियां
सवाल ये है कि फेसबुक पर हमारी क्या-क्या जानकारी जा सकती है। जैसे वाट्सएप अकाउंट का मोबाइल नंबर, वाट्सएप पेमेंट की खरीदारी का ब्योरा, आपका IP अड्रेस, वो हर तरह की जानकारी, जो आप वाट्सएप को देते हैं, आदि। अब एक अहम सवाल ये आपके मन में उठ सकता है फेसबुक आपके डेटा का इस्तेमाल क्यों और कैसे कर सकता है। फ़ेसबुक आपका डेटा डिलीवरी सिस्टम को सुधारने के लिए, आपकी पसंद के हिसाब से फेसबुक पर कंटेंट दिखाने, आपसे जुड़े हुए ऐड दिखाने के लिए यूज करेगा।
इसे भी पढ़ें : अब चोरी नहीं हो सकेगी Whatsapp प्रोफाइल Photo, जानिए कैसे










