spot_img

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं। लेकिन अब इस दुनिया में नियमों की एंट्री होने जा रही है। केंद्र सरकार ने ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग(Game) एक्ट 2025’ लागू करने का ऐलान किया है, यह नया कानून 1 मई 2026 से पूरे देश में प्रभावी होगा। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन गेमिंग(Game) का बाजार तेजी से बढ़ा, लेकिन इसके साथ ही यूजर सेफ्टी, पारदर्शिता, रेगुलेशन की कमी जैसे बड़े सवाल भी खड़े हुये।

ऑनलाइन Game पर केंद्र सरकार का नया एक्ट का ऐलान

अब सरकार इन सब पर एक मजबूत फ्रेमवर्क लाना चाहती है। इस कानून को जमीन पर उतारने के लिये सरकार ने एक नई रेगुलेटरी बॉडी बनाई है, Online Gaming Authority of India। यही संस्था अब, गेमिंग(Game) कंपनियों के नियम तय करेगी, उनके कामकाज की निगरानी करेगी एवं यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इस अथॉरिटी के पदेन अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अपर सचिव होंंगे। उनकी अगुवाई में भारत के गेमिंग सेक्टर को सुरक्षित और विश्वस्तरीय दिशा देने की योजना है।

क्या बदलेगा यूजर्स के लिये?

नये कानून के लागू होने के बाद गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा पारदर्शिता, यूजर्स के डेटा और पैसे की बेहतर सुरक्षा एवं फर्जी और अवैध गेम्स पर लगाम लगेगी। यानी अब गेम नियमों के दायरे में एक जिम्मेदार डिजिटल इकोसिस्टम होगा।

इसे भी पढ़े :एक झटके में 35 DSP और 11 ACP इधर से उधर…

इसे भी पढ़े :Bihar : अनंत सिंह सांसद पप्पू यादव के बारे में बोल गये बड़ी बात… जानें

इसे भी पढ़े :Garhwa में विधायक का फूटा गुस्सा…जानें क्यों

इसे भी पढ़े :DGP Tadasha Mishra : पेपर लीक पर ‘फुलप्रूफ’ प्लान, क्या टास्क दे गई DGP… जानें

इसे भी पढ़े :Election : चुनाव में नशा और नोट की बारिश, अबतक 1072.13 करोड़ रुपये जब्त…

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।