बोकारो : पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछड़ी के ग्रामीणों ने फुसरो-जानामोड़ मार्ग को शनिवार को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि CISF और CCL सिक्योरिटी गार्ड ने दो लोगों को गायब कर दिया है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि दोनों लोगों को सामने लाया जाए। वहीं, CCL सुरक्षा पदाधिकारी का कहना है कि अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई में गुरुवार को ग्रामीणों ने टीम पर हमला किया था। पर उन्हें यह नहीं पता कि कौन लोग लापता है। उन्होंने किसी की भी गिरफ्तारी से इनकार किया है।
इसे भी पढ़ें : …और 10 नवजात ने तोड़ा दम, देखते रह गए लोग
ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जरीडीह इंस्पेक्टर रूस्तम अंसारी ने मामले की जांच की बात कही है।
इसे भी पढ़ें : मांडर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात बंद पड़े पिछड़ी कोलियरी खदान के पास अवैध कोयला खनन और निकासी के खिलाफ छापेमारी करने गए CCL सुरक्षा पदाधिकारी और सिक्योरिटी गार्ड के साथ 10-15 ग्रामीणों ने मारपीट की थी। सूचना मिलने के बाद CISF की टीम पहुंची, जिसके बाद लोग भागने लगे। कुछ लोग नदी में कूदकर भी भागे। इसी दौरान पिछड़ी के करण मिश्रा और अविनाश सिंह उर्फ राजू सिंह लापता हो गए। वहीं CCL सुरक्षा पदाधिकारी ढोरी एरिया सीताराम यूईके का कहना है हमने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। ग्रामीणों के साथ झड़प हुई थी। झड़प के बाद कौन लोग कहां गए हमें पता नहीं।
इसे भी पढ़ें : ब्लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग






