Kohramlive : पूरा मोहल्ला टोला जाग चुका था। प्रकाश के घर का दरवाजा बंद था। बहुत देर तक जब प्रकाश के घर से कोई बाहर नहीं निकला तो बगल में रहने वाले उनके भाई को चिंता होने लगी। उसने भाई प्रकाश को जगाने के ख्याल से उसके दरवाजे पर दस्तक देनी शुरू कर दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। ना ही कोई आहट और सुगबुगाहट हुई। भाई ने जोर-जोर से अपने भाई को पुकारना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के कई और लोग जुट गये। घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का हाल देख हर कोई दंग रह गया। उनके होश उड़ गये। फर्श पर प्रकाश की बीवी दुर्गा और उनके तीन माह के बेटे गंगाराम की डेड बॉडी पड़ी थी। वहीं प्रकाश गमेती और उनके तीन बेटों पुष्कर, गणेश और रोशन की लाशें फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। यह दृश्य देख लोगों का माथा ठनक गया। लोगों को दिल्ली का ‘बुराड़ी’ कांड सहसा याद आ गया। इस कांड में एक ही घर के अंदर से एक साथ 10 लोगों की डेड बॉडी मिली थी। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात राजस्थान के उदयपुर के गोल नेड़ी गांव से सामने आई है। एक ही परिवार के 6 लोगों का भयानक अंत हर किसी को रुला गया।
इस सनसनीखेज वारदात की फैली खबर के बाद कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्ट्या इसे मर्डर और सुसाइड का केस माना जा रहा है। जिस हालत में प्रकाश की बीवी और मासूम बेटे की डेड बॉडी मिली उसे देख आशंका जतायी जा रही है कि इन दोनों की पहले हत्या कर दी गयी। बीवी दुर्गा के बदन पर कई जगह जख्मों के निशान मिले। आशंका जतायी जा रही है कि इन दोनों को मारने के बाद प्रकाश ने अपने तीनों बेटों के साथ सुसाइड कर लिया। कुछ लोगों का कहना था कि प्रकाश की माली हालत अच्छी नहीं थी। वह गुजरात में मेहनत मजदूरी कर किसी तरह रोजी रोटी जुटाता था। वह यात्री बसों में खाना बेचा करता था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। एक परिवार का इस तरह चले जाना कई सवाल भी छोड़ गया।
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर
इसे भी पढ़ें : बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों










