spot_img
spot_img

Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive(Bhavna/Aarti) : बिटिया की हरकत और हसरत उसके गले का फांस बन गया। इकलौती बिटिया Ayushi ने अपनी मम्मी-डैडी की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने मन पसंद के लड़के से मंदिर में शादी कर ली थी। वहीं लड़के से छुप-छुप कर मिला-जुला भी करती थी। तब मम्मी-डैडी ने कड़ा ऐतराज जताया था, पर आयुषी नहीं मानी। तब उसे चेताया भी गया था कि अपनी मर्जी की मालकिन मत बनो, अंजाम वो होगा, तुम सोची नहीं होगी। आयुषी नहीं बदली और अपने हमसफर से मिलती-जुलती रही। लगभग 22 साल की आयुषी को उस रोज कड़ा झटका लगा जब घर के अंदर ही बिटिया पर बाप ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी। झूठी आन की खातिर बिटिया के सीने में दो गोलियां दाग दी। बिटिया का काम तमाम कर उसकी डेड बॉडी को एक ट्रॉली बैग में पैक किया। फिर उसे अपनी कार में रख निकल पड़े। उनका घर नई दिल्ली में मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर ब्लॉक ई/2 (फ्लैट नंबर 2461) में है। उस रोज यानी 17 नवम्बर की भोर से ही आयुषी के डैडी नितेश यादव का मूड बहुत खराब था। उन्हें यह पता चल गया था कि उनकी इकलौती बेटी आयुषी ने अपने साथ पढ़ रहे छत्रपाल गुर्जर के साथ एक मंदिर में शादी कर ली है। गुर्जर राजस्थान के भरतपुर का रहनेवाला है। करीब एक साल पहले दोनों ने शादी की थी।

आयुषी की मम्मी ब्रजबाला भी अपनी इकलौती बेटी की इस हरकत से दुखी थी। बिटिया की हसरतें जान-सुन उसे खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी। उस रोज दिन के 2 बजे के करीब डैडी नितेश यादव ने बिटिया को अपने पास बुलाया। उसे पास में बैठाया। वहीं इकलौती बिटिया इस बात से अनजान थी कि उसका भयानक अंत होने वाला है। दो गोलियां चली और आयुषी सदा के लिये खामोश हो गई। नितेश 17 नवम्बर की देर रात 3 बजे अपनी कार से बाहर निकले। कार के अंदर एक ट्रॉली बैग में बिटिया की डेड बॉडी थी। नितेश आगरा-दिल्ली हाईवे से वृंदावन होते हुये यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। वहीं पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग फेंक दी। तब भोर के 6.50 हो रहे थे। बिटिया को ठिकाने लगाने के बाद नितेश एक्सप्रेसवे होकर वापस लौट गये। नितेश और उसकी पत्नी ब्रजबाला की कार भोर के 5 बजे हाईवे के कटवन टोल प्लाजा और सुबह 7.10 पर मांट टोल प्लाजा से गुजरते वक्त CCTV में कैद हो गई। इधर, 18 नवम्बर को यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर झाड़ियों में फेंका गया ट्रॉली बैग पुलिस को मिला। उसमें एक लड़की की डेड बॉडी मिली। तब लाश की पहचान नहीं हो पाई थी। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली। आयुषी की मां और भाई को लाया गया। दोनों ने आयुषी को पहचान लिया। डेड बॉडी देखते ही मम्मी और भाई खूब जोर-जोर से रोने लगे। दोनों एक दूसरे के गले लग गये। पुलिस के सामने मम्मी टूट गई। अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मारी गई आयुषी की मम्मी और डैडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार नितेश की दिल्ली में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वहीं आयुषी BCA की छात्रा थी।


इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर

इसे भी पढ़ें :  बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...