spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इनकाउंटर में ढेर उग्रवादी JJMP का हार्डकोर निकला, कौन मारा गया, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

Latehar : लातेहार में सुरक्षाबलों का इकबाल बुलंद है। JJMP के मारे गये दो हार्डकोर उग्रवादियों की पहचान कर ली गई है। इसमें एक शिवनाथ लोहरा और दूसरा मनोज राम उर्फ मनोज तिवारी है। इनकाउंटर में ढेर तीसरे नक्सली की पहचान कराने में पुलिस जुटी हुई है। मारे गये शिवनाथ लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के बन्दुवा पल्हे गांव का रहनेवाला था। वहीं मनोज तिवारी लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के जुंगूर गांव का रहनेवाला था। माओवादियों और उग्रवादियों के खिलाफ झारखंड पुलिस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है। बूढ़ा पहाड़ और कोल्हान में माओवादियों को मिले कई तगड़े झटके ने उनके खूंटे को हिला कर रख दिया है। लातेहार में सोमवार को पुलिस ने एक बेहतरीन कामयाबी हासिल की है। इनकाउंटर में ढेर उग्रवादियों के पास से 2 इंसास और 1 SLR मिले हैं। यह मुठभेड़ सदर थाना क्षेत्र के बेन्दी जंगल में हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख कुछ उग्रवादी जंगल का फायदा उठा भाग निकलने में कामयाब रहे। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जंगल में कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं। आशंका जताई गई है कि कुछ अन्य उग्रवादियों को भी गोलियां लगी होगी। पलामू के DIG राजकुमार लकड़ा एवं लातेहार के SP अंजनी अंजन मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुये जवानों की पीठ थपथपाई। वहीं उनके हौंसले का अफजाई किया। मुठभेड़ में शामिल सैट के जवान भी बेहद खुश थे।

पुलिस मुख्यालय से जारी एक प्रेस बयान में खुलासा किया गया है कि लातेहार पुलिस एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही है। इसी दरम्यान आज दोपहर तीन बजे के करीब बेन्दी जंगल में पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। जांबाज जवानों ने डटकर मुकाबला किया। रिजल्ट सामने है। पुलिस के तेवर और उन्हें भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकले। तीन मारे गये। जंगल को घेर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तीन डेड बॉडी और तीन अत्याधुनिक हथियारें देख पुलिस की बांछे खिल गई। वहीं एक दिन पहले नक्सलियों ने लातेहार के एकमहुआ हुटाप अमझरिया में सड़क निर्माण में लगी कंपनी की साइट पर धावा बोल तहलका मचाया था। लेवी की खातिर JJMP के उग्रवादी फायरिंग कर दहशत कायम कर दी थी।

इसे भी पढ़ें :  बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : खुशनसीबी का गुल खिला, अब रांची में आंखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त…

इसे भी पढ़ें : भाई ने लिया कर्ज, पड़ोसी ने बहन की लूट ली इज्जत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...