spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Kamaldev Giri Murder Case : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Chakradharpur(Rajiv Singh) : सरेराह बम मारकर दबंग कमलदेव गिरी को मौत के घाट उतार देने में शामिल दो संदेही गुनाहगार गुलजार हुसैन उर्फ पिट्ठू और मातिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश को दबोच लिया गया है। वहीं इस बहुचर्चित कांड के सूत्रधार सतीश प्रधान और जाहिद है। इन दोनों के पकड़े जाने के बाद ही कमलदेव गिरी की हत्या के पीछे दफन राज बेनकाब होंगे। यह दावा आज चाईबासा के SP आशुतोष शेखर ने किया। पुरानी अदावत को लेकर सतीश प्रधान और कमल देव गिरी एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हुये थे। दोनों एक दफा एक साथ जेल भी गये थे। सतीश प्रधान और जाहिद के पकड़े जाने के बाद ही पूरे कांड का खुलासा हो पायेगा। बीते 12 नवम्बर को कमलदेव गिरी की चक्रधरपुर में सरेराह बम मारकर हत्या कर दी गई थी। कमल के मारे जाने के बाद से जनाक्रोश उबाल पर था। माहौल पूरा गरम हो गया था। हालत इतनी बिगड़ रही थी कि चक्रधरपुर में RAF और CRPF को झोंकना पड़ा। धारा 144 भी लागू कर दी गई थी।


पुलिस कप्तान से लेकर डीएसपी, इंस्पेक्टर और कई थानों की पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। भाजपा के दिग्गज नेता रघुवर दास और बाबू लाल मरांडी तक बिगड़ते लॉ एण्ड आर्डर से आहत और दुखी थे। कुछ दिन पहले ये दोनों दिग्गज नेता मारे गये कमलदेव गिरी के घर पहुंचे थे। पूर्व CM रघुवर दास ने इस हत्याकांड की जांच CBI से कराने का भरोसा दिलाया है। गिरी हत्याकांड में एक सफेदपोश का नाम भी उभरकर सामने आया था। हालांकि इस बिंदु पर पुलिस ने अबतक कुछ नहीं कहा है। सुनें क्या बोले चाईबासा के SP आशुतोष शेखर….


इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर

इसे भी पढ़ें :  बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : खुशनसीबी का गुल खिला, अब रांची में आंखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त…

इसे भी पढ़ें : भाई ने लिया कर्ज, पड़ोसी ने बहन की लूट ली इज्जत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...