Kohramlive Desk : महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने यूएई को 122 रनों से हरा दिया। इसमें श्वेता सहरावत और शेफाली वर्मा ने शानदार पारी खेली। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने दूसरी जीत अपने नाम की। यूएई के खिलाफ खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 219 रन बोर्ड पर लगाए। इसमें कप्तान शेफाली वर्मा ने 78 और ओपनिंग बल्लेबाज श्वेता सहरावत 74 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा ऋचा घोष ने भी 49 रन बनाए। गेंदबाजी में टिटस साधु, शबनम, पार्श्ववी चोपड़ा और मन्नत कश्यप ने 1-1 विकेट लिया।
20 ओवर में 97 रन बना सकी यूएई की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड अरब अमीरात 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर महज 97 रन ही बन सकी। इसमे ओपनिंग पर बल्लेबाजी करने आई तीर्थ सतीश 5 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद समायरा धरणीधरका 15 गेंदों में 9, रिनिथा रजिथ 8 गेंदों में 2 और माहिका गौर 26 गेंदों में 26 रनों की पारी खेल अपना विकेट गंवाया।
हावी रहीं भारती गेंदबाज
मैच में शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया। इसमें टिटस साधु ने 4 ओवरों में महज 14 रन खर्च 1 विकेट, शबनम ने 3 ओवरों में 21 रन देकर 1 विकेट, मन्नत कश्यप ने 3 ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट और पार्श्ववी चोपड़ा ने 3 ओवरों में 13 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक बार फिर बढ़ी कनकनी, कल से कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे
इसे भी पढ़ें : मंत्री चंपई सोरेन TMH से चेन्नई अपोलो शिफ्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : केरल की तर्ज पर होगा झारखंड का पर्यटन… देखें
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया
इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो












