RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से तिरुवनंतपुरम में मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात थी। इस मौके पर दोनों मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों राज्य के मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। इसके अलावा सीएम हेमंत सोरेन ने केरल के तर्ज पर झारखंड के पर्यटन को विकसित करने में सहयोग करने का आग्रह किया। केरल के पर्यटन सचिव केएस श्रीनिवास के ने सीएम हेमंत के सामने केरल के टूरिज्म को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री पीए मुहम्मद रियाज, केरल के मुख्य सचिव डॉ वीपी जॉय सहित अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में व्यापारी की गयी जान, MLA बोले पुलिस ने मार डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : प्लेन हादसे के वक्त गाजीपुर का सोनू फेसबुक पर था लाइव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash में मशहूर लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन
इसे भी पढ़ें : सौतेली मां और भाई-बहनों का ख्याल रखते थे पापा, सलटा दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें















