spot_img
spot_img
spot_img

मंत्री चंपई सोरेन TMH से चेन्नई अपोलो शिफ्ट… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : आदिवासी कल्याण सह परिवहन विभाग के मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सोमवार को दोपहर विशेष विमान से चेन्नई भेजा गया है। मुख्यमंमत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर चंपई सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राज्य सरकार में साथी मंत्री आदरणीय चंपई सोरेन जी को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य खराब होने के बाद वो टीएमएच में भर्ती थे। शीघ्र स्वस्थ होकर वापस आएं, परमात्मा से यह कामना करते हैं।

टीएमएच में 14 से थे भर्ती

14 जनवरी की रात से वह जमशेदपुर स्थित टीएमएच में भर्ती थे। उनके सहायक गुरु प्रसाद ने जानकारी दी कि मंत्री चंपई सोरेन को हल्का बुखार और सर्दी थी। एक दिन तो उन्होंने अपने स्तर ही दवा खाई, लेकिन सुधार नहीं होने पर टीएमएच चले गए। गुरु प्रसाद के मुताबिक मंत्री का शुगर लेवल अप-डाउन हो रहा था। हालांकि वह नियमित रूप से शुगर की दवा लिया करते थे। इस बीच 14 जनवरी की रात को अधिक कमजोरी महसूस होने के कारण उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने तमाम ब्लड टेस्ट किए। इस दौरान उनका शुगर लेवल करीब 210 आया। इलाज के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसी को देखते हुए उन्हें चेन्नई स्थित अपोलो में इलाज के लिए ले जाया गया है।

रविवार को टीएमएच गए थे बन्‍ना गुप्‍ता

गुरु प्रसाद ने बताया कि फिलहाल घबराने वाली कोई बात नहीं है। मंत्री जी बात कर रहे हैं। रविवार को ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनका हाल चाल जानने टीएमएच गए थे। उसी दौरान उनको चेन्नई ले जाने का फैसला लिया गया था। मंत्री चंपई सोरेन का इलाज चेन्नई स्थित अपोलो के चिकित्सकों की देखरेख में ही चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में व्यापारी की गयी जान, MLA बोले पुलिस ने मार डाला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : प्लेन हादसे के वक्त गाजीपुर का सोनू फेसबुक पर था लाइव… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash में मशहूर लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन

इसे भी पढ़ें : सौतेली मां और भाई-बहनों का ख्याल रखते थे पापा, सलटा दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...