spot_img
spot_img
spot_img

तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu/ShivNarayan Sahu) : तीन छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गये। भरी जवानी में बीवी बेवा हो गयी। जीने का कोई सहारा नहीं रहा। कैसे पलेंगे-बढ़ेंगे बच्चे। यह सोच माथा फटा जा रहा है। रोजी रोटी पर आफत आ गयी। अगर किसी किस्म की मदद नहीं मिली तो रोड पर आ जाऊंगी। यह कहना है सड़क हादसे में पति को खो देने वाली भोला महतो की बेवा सरस्वती देवी का।

सबसे बड़ा दुख छटू महतो का है। उनके दुख को वही समझ सकता है जिस पिता के बूढ़े कंधे पर जवान बेटे की अर्थी निकली होगी। इनके बेटे भोला महतो को कल लोहे की छड़ से लदे टेलर ने कुचल दिया। यह हादसा कल देर शाम करीब साढ़े सात बजे हजारीबाग के बड़कागांव केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग के राजाबागी सड़क पर हुआ। भोला महतो अपना काम-धाम कर आम्रपाली से अपने घर लौट रहा था। वह मेहनत मजदूरी करता था। टेलर के धक्के से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोला की मौत की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोगों ने चमगडा के पास रोड जाम कर दिया। वहीं मृतक के आश्रितों को बीस लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे एक्स MLA लोकनाथ महतो ने कहा कि मुबड़कागांव और केरेडारी हादसों का इलाका हो गया है। यह दुखद घटना है। वहीं सड़क जाम में शामिल कुछ अन्य लोगों का कहना था कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के वाहनों से अब तक ना जाने कितनी कोख उजड़ गयी और कितनी मांगें सुनी हो गयीं। पर प्रशासन की ओर से इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नही शुरू की गई है। सुनें क्या बोले पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, समाजसेवी सोनू इराकी और बेवा सरस्वती देवी…

इसे भी पढ़ें : भाजपई सुमित के दम तोड़ते ही उबलने लगा गुमला… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : गो*ली खाने वाले शख्स का छलका दर्द, सुनें क्या बोल गये

इसे भी पढ़ें : दिग्‍गज नेता शरद यादव का पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें : जब अपने दुकान पहुंची रीता देवी, तो मची हाय तौबा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : डॉ जयंत घोष को पितृ शोक, 14 से 20 तक बैठक

इसे भी पढ़ें : दिग्‍गज नेता शरद यादव का पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

तेल सस्ता, अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर…

Kohramlive : हवाई यात्रा करने वालों के लिये जल्द...

नामी-गिरामी गुंडा का एनकाउंटर, STF ने किया खेल खत्म…

UP : यूपी STF के तेज-तर्रार जवानों ने आज...

मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…

Chatra : चतरा के सिमरिया इंटर कॉलेज ने बेलगड्डा...

जब फौजी वर्दी में गांव लौटा बेटा, चमक उठीं मां-बाप की आंखें…

Chouparan : हर मां-बाप की जिंदगी में कुछ पल...