HMCH से 200 Oxygen Cylinders की चोरी! ऐसे खुला राज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • एक आउट सोर्सिंग कंपनी के दो सुपरवाइजर से पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा गया

HAZARIBAG : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलिंडर की चोरी कर बाहर बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मंगलवार को थाने में FIR दर्ज करवाई गई। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के ही दो वार्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया है। आउट सोर्स कंपनी एमजे सोलंकी के दो सुपरवाइजर को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ा गया है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें :  नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद

बेड और रेगुलेटर बेचने का भी मामला

सूत्रों की मानें तो हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बेड भी बेचे जा रहे थे। गंभीर स्थिति में पहुंचे मरीज को बेड खाली नहीं होने का हवाला दिया जाता था, जबकि हॉस्पिटल में बेड खाली हुआ करते थे। यह भी बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल का ही रेगुलेटर 4000 से 5000 में बेचा जा रहा है। लोग मजबूरी में इसे खरीद रहे हैं। इस संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ एके सिंह ने सदर थाना में कांड संख्या 179/21 दर्ज करा दिया है।

इसे भी पढ़ें :  STF जवान ने की नाबालिग से छेड़खानी, पीड़िता ने रो-रोकर बतायी पूरी कहानी…

8000 का सिलिंडर 4000 में

इस संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. एके सिंह ने बताया कि एक ऑटो ड्राइवर ऑक्सीजन सिलिंडर हॉस्पिटल से लेकर बाहर गया और सप्लायर के पास गया और उसे बेचने के लिए बात कर रहा था। ड्राइवर ने कहा कि बाहर बाजार में 8000 में एक सिलिंडर बिकता है। लेकिन मैं आपको 4000 में दे दूंगा। तभी सप्लायर ने उस सिलिंडर को पहचान लिया। देखा कि सिलिंडर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का है। उसने तत्काल डॉ. एके सिंह को फोन किया। इसके बाद इसकी सूचना लोहसिंघना पुलिस को दी गई और ऑटो चालक को सिलिंडर के साथ हिरासत में ले लिया गया। डॉ. एके सिंह ने  सिलेंडर गायब होने की सटिक जानकारी तो नहीं दी, मगर इतना बताया कि 20 से 30 बड़े सिलेंडर और 20-30 छोटे सिलेंडर गायब हैं। वहीं अस्‍पताल के ही कुछ विश्‍वसनीय लोगों ने दबे जुबान लगभग 200 सिलिंडर के गायब होने की बात कही। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : राज्य के उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के लिए 700 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सीएम ने किया मंजूर

मामला दर्ज कर की जा रही जांच

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तत्काल वार्ड बॉय गदोखर का रहने वाला सुरेंद्र यादव और नूरा का रहने वाला आशीष को गिरफ्तार किया गया है। आउट सोर्स सुपरवाइजर भीम और मनोज को पूछताछ के बाद इन शर्तों पर छोड़ा गया है कि जब भी जरूरत हो, वह थाना में उपस्थित होंगे।

 

spot_img

Related articles:

गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में एक बार फिर 9...

डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में...

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...