BIHAR : बिहार के औरंगाबाद जिले में एसटीएफ के एक जवान द्वारा 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। नाबालिग के अनुसार, जवान ने उसकी बड़ी बहन पर भी गंदी नजर डाली। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
इसे भी पढ़ें : धनबाद की आरुषि वंदना बनी NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक
पीड़ित बच्ची को इंसाफ दिलाने की गुहार
कांग्रेस विधायक आनंद शंकर ने भी एसपी से पीड़ित बच्ची को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। घटना औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र की है, जहां परड़िया गांव में यह छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी देव थाना से लेकर एसपी तक को है,लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई होता न देख सदर विधायक आनंद शंकर ने अपनी आवाज बुलंद की है।
इसे भी पढ़ें : राज्य के उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के लिए 700 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को सीएम ने किया मंजूर
दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई
इधर इस मामले में एसपी सुधीर कुमार का कहना है कि परिजन द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। एसपी ने बताया कि जांच के बाद मामला सत्य पाया गया तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें : घर में शादी की रश्म हो रही थी पूरी, दूल्हे का फोन आते ही मचा कोहराम














