- अराजकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के लिए 1 अरब, 91 करोड़ 41 लाख 86 हजार स्वीकृत
- मदरसों के लिए भी 58 करोड़ 85 लाख 20 हजार की सहायता अनुदान राशि अनुमोदित
RANCHI : राज्य के उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध कार्यरत शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियो तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विज्ञप्ति 21 / 2016 के आलोक में इन विद्यालयों में चयनित एवं नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतनादि के भुगतान के लिए 700 करोड़ रुपये के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है। राज्य के अराजकीय सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय में सृजित पदों के विरुद्ध वैध तरीके से नियुक्त और कार्यरत शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतनादि के लिए 1 अरब, 91 करोड़ 41लाख 86 हजार सहायता अनुदान की स्वीकृति प्रस्ताव को भी सीएम ने अनुमोदित कर दिया है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित की गई है।
इसे भी पढ़ें : धनबाद की आरुषि वंदना बनी NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक
संस्कृत विद्यालयों और मदरसों के लिए भी राशि स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने राज्य के अराजकीय सहायता प्राप्त प्रस्वीकृत संस्कृत विद्यालयों (उच्च, प्राथमिक सह मध्य और प्राथमिक स्तर के) के शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के स्थापना व्यय के लिए 5 करोड़ 10 लाख 26 हजार रुपये सहायता अनुदान की राशि को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसों के शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के स्थापना व्यय हेतु सहायता अनुदान के लिए 58 करोड़ 85 लाख 20 हजार रुपये के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन प्रदान कर दिया है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए है।
इसे भी पढ़ें :Ranchi के रुक्का डैम में डूबे तीन लोग, दो की मिली लाश, तीसरा… (देखें वीडियो)












