Chatra : चतरा से अगवा कर लिये 6 लोगों को पुलिस ने सही-सलामत छुड़ा लिया। वहीं, 5 किडनैपर को धर-दबोचा। अपहृत लोगों को चतरा के हड़गड़ी जंगल में छुपा कर रखा गया था। पुलिस ने बीती देर रात का ऑपरेशन चला ये कामयाबी हासिल कर ली। जंगल में किडनैपर और पुलिस के बीच मुठभेड़ होती रही।
खुद को MCC बताकर किया अपहरण, मांगी थी फिरौती
18 जून की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दुटीलावा से हेसातु जाने वाले रास्ते पर स्थित हड़गड़ी जंगल में छह लोगों का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने खुद को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन MCC का सदस्य बताते हुये हथियार के बल पर लोगों को बंधक बनाया था। उन्हें छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती भी मांगी जा रही थी।अपहृत लोगों में टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के विनोद साव, महेंद्र साव, संतोष साव, प्रदीप साव, बिंदु देवी तथा केरेडारी क्षेत्र की सोनी देवी शामिल थीं।
जंगल में शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुये चतरा पुलिस कप्तान ने तत्काल एक स्पेशल टीम बनाई। टीम का नेतृत्व सिमरिया के SDPO नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब कर रहे थे। रात के अंधेरे में पुलिस टीम हड़गड़ी जंगल में घुसी। पुलिस को देखते ही जंगल में छुपे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बीच अपराधी घबरा गये और बंधकों को छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुये भाग निकले। हालांकि पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। ताबड़तोड़ छापेमारी कर घटना में शामिल छह में से पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अपहृत लोगों को सही-सलामत छुड़ा लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देशी भराठी बंदूक, एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, एक गुप्ती (बड़ा चाकू) तथा लूटे गये तीन मोबाइल फोन मिले। पकड़े गये बदमाशों में पुलिस ने जिन आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की है, उनमें टंडवा थाना क्षेत्र के हेसातु लेम्बोडीह निवासी रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू शामिल हैं। बाकी से पूछताछ जारी है। इस संबंध में सिमरिया थाना में केस दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : भाभी को पाने के लिये उतारा बड़े भाई को मौ’त के घाट…
इसे भी पढ़ें : खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले TMC नेता जहांगीर की बेगम अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : बंगाल पहुंचे PM मोदी, 2 दिन में कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत…
इसे भी पढ़ें : मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…










