दो साली और साले की मेहरारू के साथ बनाया अवैध संबंध, फिर जो हुआ…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

देवघर : फुलेश्वर पंडित हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस की जांच में जो तथ्य उभरकर सामने आए वह काफी चौंकाने वाला है। सच्चाई जान हर कोई हैरान और परेशान है। पुलिस ने बताया कि फुलेश्वर पंडित अपने ससुराल में रहकर मजदूरी का काम करता था। इस दौरान उसने अपनी दो साली और साले की पत्नी के साथ जबरन अवैध संबंध बनाया। इसके बाद वह अक्सर परिवार के लोगों पर ऐसा करने के लिए दबाव बना रहा था। परेशान होकर परिवार के लोगों ने इसे रास्ते से हटाने की ठानी और 1 दिन मौका पाकर मिलकर सबने उसकी हत्या कर दी और लाश को नदी में फेंक दिया। फुलेश्वर पंडित देवघर के बसवरिया गांव का रहनेवाला था। मामला जसीडीह के सिंघवा गांव का है।

इसे भी पढ़ें : ई-श्रम कार्ड वालों के अकाउंट में आ रहे हैं इतने हजार रुपये!, ऐसे करें चेक

देवघर की जसीडीह पुलिस को 18 जनवरी को सिंघवा गांव के नजदीक डढवा नदी से एक युवक की लाश बरामद की थी। युवक की उम्र 35 वर्ष थी। जसीडीह थाना के इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। शव मिलने के अगले दिन मृतक के भाई ने लाश की पहचान की। उसने बताया कि फुलेश्वर की शादी 9 साल पहले सिंघवा के मोहरियाबाद गांव निवासी बुधन पंडित की बेटी कल्पना से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में ही रहकर मजदूरी करता था। जांच कर रही पुलिस ने जब ससुराल के लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने फुलेश्वर की सास रुकवा देवी और साली मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं हत्याकांड में शामिल पांच अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बुलेट रानी को उम्रकैद, पति का खू’न कर रख दिया था फ्रिज में…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस को एक और झटका, गीताश्री उरांव ने छोड़ी पार्टी, पढें लेटर हू-ब-हू…

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सड़क पर बवाल, देखिये क्‍यों सैकड़ों लोगों का फूटा गुस्‍सा

इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग...

हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही...

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...

CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

Ranchi : रांची के ऑड्रे हाउस में सोमवार को...

गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा...