Ranchi: राजधानी रांची के बहूबजार चौक में बवाल हो गया। लोगों का गुस्सा उबाल पर था। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर रोड को जाम कर दिया। लोगों के गुस्से का कारण था 4 दिन पहले तालाब में डूबे युवक की डेड बॉडी नहीं मिलना। रांची के बनस तालाब में 26 जनवरी को नहाने के दौरान नामकुम के जोरार बस्ती का 26 साल का सचिदानंद उर्फ गुड्डू डूब गया था। ग्रामीणों ने अपने स्तर से लाश की काफी खोजबीन की, मगर नहीं मिली। सूचना प्रशासन को दी गई। लोगों का इल्जाम है कि अबतक प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई। एनडीआरएफ की टीम भी नहीं पहुंची। 4 दिन बाद भी गुड्डू की लाश नहीं मिलने से आज परिजनों और बस्ती के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने आगजनी कर रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासन की टीम ने कल एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर बॉडी को खोज निकालने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क जाम को हटाया।
इसे भी पढ़ें :ई-श्रम कार्ड वालों के अकाउंट में आ रहे हैं इतने हजार रुपये!, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :Indian Navy में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है आवेदन
इसे भी पढ़ें :गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, रेलवे ने तुरंत किया…
इसे भी पढ़ें :आज शाम तक दुकानें हटा लें, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :पलामू में जघन्य मर्डर, युवक को 4 टुकड़े में काटकर बोरे में फेंका
इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल
इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….
इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…
इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे














